सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर सिलेबस 2022-23 (CBSE 12th Hindi Core Syllabus PDF Download)

केंद्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सत्र 2022-23 का सिलेबस जारी कर दिया है। सिलेबस आवश्यक बदलावों के साथ छात्रों को सहायता के लिए जारी किया गया है। कक्षा 12वीं के छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर अपने विषयों के अनुसार अपना रिवाइजड सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को cbseacademic.nic.in पर जाना होगा। सीबीएसई द्वारा छात्रों के लिए सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस सिलेबस के माध्यम से छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर पाएंगे।

कक्षा 12वीं के जो छात्र 2023 में होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन छात्रों को परीक्षा की तैयारी से पहले अपना सिलेबस डाउनलोड कर लेना चाहिए ताकि वह उसके अनुसार अपना स्टडी प्लान बना सकें। कक्षा 12वीं हिंदी कोर की बोर्ड परीक्षा के छात्र सिलेबस 2022-23 को जरूर चेक करें क्योंकि बोर्ड की तरफ से इसमें से कुछ टॉपिक्स को हटाया गया है। छात्र अपने हिंदी कोर विषय का सिलेबस करियर इंडिया हिंदी के इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सहायता के लिए सिलेबस लेख के अंत में दिया गया है जिसे वह आसानी से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर सिलेबस 2022-23 (CBSE 12th Hindi Core Syllabus PDF Download)

कक्षा 12वीं हिंदी कोर सिलेबस 2022-23: कोर्स स्ट्रक्चर

कक्षा 12वीं हिंदी कोर सिलेबस को दो खंडों खंड अ और खंड ब में बांटा गया है। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की है। सिलेबस का कोर्स स्ट्रक्चर नीचे दिए गया है।

खंड अ
1 अपठित गद्यांश
(अ) एक अपठित गद्यांश (पैसेज) (अधिकतम 300 शब्द) (1 अंक वाले 10 प्रश्न)
(ब) दो अपठित पद्यांश में से कोई एक पद्यांश (वर्स) (अधिकतम 150 शब्द) (1 अंक वाले 5 प्रश्न) 15

2 पाठ्यपुस्तक अभिव्यक्ति और माध्यम की इकाई एक से पाठ संख्या 3, 4 तथा 5 पर आधारित
बहुविकल्पात्मक प्रश्न (1 अंक वाले 5 प्रश्न) 5

3. पाठ्यपुस्तक आरोह भाग - 2 से बहुविकल्पात्मक प्रश्न
(अ) पठित काव्यांश पर पांच बहुविक्लपी प्रश्न (1 अंक वाले 5 प्रश्न)
(ब) पठित गद्यांश पर पांच बहुविकल्पी प्रश्न ( 1 अंक वाले 5 प्रश्न) 10
4. पूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग-2 से बहुविकल्पात्मक प्रश्न
(अ) पठित पाठों पर दस बहुविकल्पी प्रश्न (1 अंक वाले 10 प्रश्न) 10

खंड ब

5. पाठ्यपुस्तक अभिव्यक्ति और माध्यम से जनसंचार और सृजनात्मक लेखन पाठ संख्या 3, 4, 5, 11, 12 और 13 पर आधारित
1 दिए गए चार अप्रत्याशित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 12 शब्दों में रचनात्मक लेखन ( 6 अंक का एक प्रश्न)
2 कहानी का नाट्यरूपांतरण/ रेडियो नाटक/ अप्रत्याशिच विषयो पर लेखन पर आधारित दो प्रश्न ( 3 अंक वाले 2 प्रश्न) (विकल्प सहित) (60 शब्दों की सीमा)
3 पत्रकारिता और जनसंचार माध्यमों के लिए लेखन पर आधारित तीन में से दो प्रश्न ( 4 अंक वाले 2 प्रश्न) (विकल्प सहित) ( लगभग 80 शब्दों में) 20

6 पाठ्यपुस्तक आरोह भाग 2
1 काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 60 शब्दों में) (3 अंक वाले 2 प्रश्न)
2 काव्य खंड पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 40 शब्दों में) (2 अंक वाले 2 प्रश्न)
3 गद्य खंड पर आधारिक तीन प्रश्नों में से किंहीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 60 शब्दों में) ( 3 अंक वाले 2 प्रश्न)
4 गद्य खंड पर आधारिक तीन प्रश्नों में से किंहीं दो प्रश्नों के उत्तर (लगभग 40 शब्दों में) ( 2 अंक वाले 2 प्रश्न) 20
7 (अ) श्रवण तथा वाचन (10)
(ब) परियोजना कार्य (10) 20
कुल 100

कैसे करें सीबीएसई कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

चरण 1 - सीबीएसई कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।

चरण 2 - वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए सीबीएसई करिकुलम 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें। (सीबीएसई कक्षा 12वीं करिकुलम 2022-23 का डायरेक्ट लिंक)

चरण 3 - लिक पर क्लिक करें के बाद आपके सामने एक लिंक खुलेगा।

चरण 4 - नए खुले इस लिंक पर छात्रों को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम का लिंक दिखेगा।

चरण 5 - कक्षा 12वीं के छात्रों को सीनियर सेकेंडरी करिकुलम 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।

चरण 6 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपने सिलेबस लैंग्वेज, इलेक्टिव आदि के सेक्शन से डाउनलोड करना है।

सीबीएसई कक्षा 12वीं हिंदी कोर सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Hindi Core Sample Paper PDF Download)सीबीएसई 12वीं हिंदी कोर सैंपल पेपर 2022-23 (CBSE 12th Hindi Core Sample Paper PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Central Board of Secondary Education has released the syllabus for the session 2022-23 for the students of class 12th. Syllabus has been released to assist the students with the necessary changes. Class 12th students can download their Revised Syllabus 2022-23 according to their subjects by visiting the official website of CBSE. Students need to visit cbseacademic.nic.in to download Syllabus 2022-23. The syllabus for the students has been released by CBSE in PDF format. Through this syllabus, students will be able to prepare better for the exam.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X