सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए सैंपल पेपर रिलीड किए है। सैंपल पेपर का फॉर्मेट पीडीएफ जिसे आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर को डाउनलोड करने के आसन चरण नीच दिए गए हैं। जिसके अनुसार अपने विषयों के सैंपल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 2023 में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड करना आवश्यक है। ताकि उन्हें परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में ज्ञात हो सके।
सीबीएसई बच्चों की सहायता के लिए हर साल सैंपल पेपर जारी करता है। उसी तरह से इस बार भी जारी किए गए हैं। कक्षा 12वीं ज्योग्राफी की परीक्षा की तयारी करने वाले छात्र अपना सैपंल पेपर करिया इंडिया के इस लेख से सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। ज्योग्राफी का सैंपल पेपर 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है। परीक्षा की अवधि की बात करें तो फरवरी 2023 में होने वाली ज्योग्राफी की परीक्षा 3 घंटे की होगी और कुल 70 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। छात्र सैंपल पेपर के माध्यम से परीक्षा की तयारी कर सकते हैं और देख सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न आ सकते हैं और साथ ही उसकी क्या मार्किंग स्कीम है।

सीबीएसई कक्षा 12वीं भूगोल सैंपल पेपर कोर्स स्ट्रक्चर
सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों को 2 मार्च 2023 को होने वाली भूगोल की बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए भूगोल सैंपल पेपर को चेक करना आवश्यक है। जिसमें 1 से 17 तक के प्रश्नों एमसीक्यू के प्रश्न होते हैं। उसके बाद 18 से 23 संख्या के प्रश्नों के उत्तर 80 से 100 शब्दों में देने हैं। 24 से 28 संख्या के लॉग उत्तर हैं जिसमें 120 से 150 शब्दों में देने आवश्यक है। इसमें प्रश्न संख्या 29 और 30 मैप का है।
साथ ही साथ छात्रों को बता दें कि इस सैंपल पेपर से भी कुछ प्रश्न आ सकते हैं इसलिए उन्हें एक बार परीक्षा से पहले सैंपल पेपर चेक करना आवश्यक है। यदि दिए गए इस सैंपल पेपर से एक भी प्रश्न परीक्षा में आता है तो उम्मीदवारों को इससे सहायता प्राप्त होगी। इसलिए छात्रों को सलाह है कि सीबीएसई द्वारा जारी सैंपल पेपर 2022-23 को परीक्षा की तैयारी में शामिल करें और इन्हें हल करने के प्रयास करें।
सीबीएसई कक्षा 12वीं भूगोल की बोर्ड परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नवंबर 2022 में आर्ट्स स्ट्रीम की डेट शीट जारी कर दी गई है। जारी इस डेट शीट के अनुसार भूगोल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 2 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 3 घंटें के लिए किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 10:30 से 1:30 बजे तक आयोजन की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा स्थान पर परीक्षा के समय से पहले 10 बजे तक पहुंचना है। भूगोल की परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को एनसीआरटी की किताब पढ़ना आवश्यक है। 12वीं के छात्रों को सलाहा है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी भूगोल का सैंपल पेपर चेक करना अनिवार्य है।
कैसे करें सीबीएसई कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड
सीबीएसई कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।
आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर सैंपल पेपर का लिंक दिया गया है। दिए गए इस लिंक पर क्लिक करने से आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक
नए खुले इस पेज पर आपको कक्षा का लिंक दिया गया है जिसपर आपको क्लकि करना है।
लिंक पर क्लिक करते के बाद आपके सामने कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर की एक लिस्ट आ जाएगी। अब यहां से आप अपने विषयों के आधार पर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं ज्योग्राफी सैंपल पेपर डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











