सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12 की सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। जारी किए सैंपल पेपर के माध्यम से छात्र कक्षा 12वीं की होने वाली बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए बेहतर तयारी कर सकते हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए हर साल सीबीएसई सैंपल पेपर जारी करती है ताकि छात्रों की बेहतर तयारी के लिए सहायता की जा सकें। सैंपल पेपर जारी करने के कुछ दिन के भीतर ही सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2023 की तिथि भी जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2023 किया जाएगा। छात्रों को बता दें की परीक्षा की तिथियां विषय के आधार पर 2022 के अंतिम महीने में यानी दिसंबर 2022 में जारी किए जाएंगे। सैंपल पेपर 2023 छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र अपना परीक्षा सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

जो छात्र इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की इंजीनियरिंग ग्राफिक्स की बोर्ड परिक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया के इस लेख के माध्य से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर छात्रों के लिए इस लेख के अंत में दिया गया है। सीबीएसई द्वारा जार इंजीनियरिंग ग्राफिक्स सैंपल पेपर डाउनलोड करने से छात्रों को परीक्षा पैटर्न और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी मिलेगी। जिसके माध्यम से छात्र पढ़ाई कर बोर्ड परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकेंगे।
कैसे करें सीबीएसई कक्षा 12वीं सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड
1. सीबीएसई कक्षा 12वीं सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए एकेडमी सेक्शन पर सैंपल पेपर के लिंक पर क्लिक करें। (सीबीएसई कक्षा 12वीं सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक)
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने कक्षा आधारित दो अन्य लिंक आएंगे। उसमें कक्षा 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कक्षा 12वीं के सभी विषयों के सैंपल पेपर की सूची आ जाएगी।
5. छात्र अपने विषयों के अनुसार सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं इंजीनियरिंग सैंपल पेपर 2022 -23 डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











