सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर जारी करने के कुछ ही दिनों के बाद एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा 2023 की जानकारी दी। जानकारी देते हुए परीक्षा की तिथि के बारे में बताया गया। सीबीएसई कक्षा 12वीं का आयोजन 15 फरवरी 2023 से करेगी। परीक्षा का आरंभ इस तिथि से किया जाएगा। विषयों के आधर पर टाइमटेबल अभी जारी नहीं की गई है। परीक्षा टाइम टेबल दिसंबर 2022 में दार की जाएगी। परीक्षा से पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तयारी करने वाले छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी करती है। जारी इन सैंपल पेपर के माध्यम से छात्र परीक्षा की बेहतर तयारी कर सकते हैं। परीक्षा में अब केवल 5 महीने से भी कम का समय बचा है। छात्र सैंपल पेपर से परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के साथ परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की जानकारी भी मिलती है।
जो छात्र इस साल कक्षा 12वीं बिजनेस स्टडीज की परीक्षा में बैठने वाले हैं वह छात्र सैंपल पेपर चेक जरूर करें और अपनी परीक्षा के लिए तयारी करें। ताकि वह परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सकें। सीबीएसई कक्षा 12वींं बिजनेस स्टडीज का सैंपल पेपर 2022-23 छात्र करियर इंडिया के इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है। जिसे छात्र असानी से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ अन्य विषयों का सैंपल पेपर डाउनलोड करने के डायरक्ट लिंक और चरण नीचे दिए गए हैं।

कैसे करें कक्षा 12वीं सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड
कक्षा 12वीं सीबीएसई सैंपल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को cbseacademic.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपज पर सैंपल पेपर का लिंक दिया गया है। दिए गए इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।
सीबीएसई सैंपल पेपर डायरेक्ट लिंक के क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
नए खुले इस पेज पर कक्षा के आधार पर लिंक दिया गया है। जिसमे छात्रों को 12वीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करना है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर की लिस्ट खुल जाएगी। यहां से छात्र अपने विषये के अनुसार अपना सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं बिजनेस स्टडीज सैंपल पेपर डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











