सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के सभी विषयों के सिलेबस 2022-23 पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस साल कई विषयों में से 30 प्रतिशत सिलेबस घटया गया है। जिस कारण से छात्रों को सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने की सलाह दी जा रही है। छात्रों के लिए सिलेबस 2022-23 ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र नीचे दिए गए माध्यम से भी अपने विषय का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
जो छात्र इस साल अप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और परीक्षा की तैयार करने वाले हैं या फिर तैयारी शरू कर चुकें हैं वह छात्र अपना सिलेबस 2022-23 करियर इंडिया के इस आर्टिकल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा सिलेबस में हर साल कुछ न कुछ बदलाव किये ही जा रहे हैं बोर्ड द्वारा छात्रों की सहायता के लिए उचित मूल्यांकन कर सिलेबस 2022-23 जारी किया जाता है। छात्र अप्लाइड मैथमेटिक्स के साथ अपने अन्य विषयों के सिलेबस भी करिय इंडिया हिंदी के पेज से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 12वीं अप्लाइड मैथमेटिक्स कोर्स स्ट्रक्चर
संख्या | इकाई | अंक |
संख्याएं, परिमाणीकरण और संख्यात्मक अनुप्रयोग (नंबर, क्वानटाइजेशन, न्यमैरिक्स, एप्लिकेशन) | 11 | |
II | बीजगणित (अलजेब्रा) | 10 |
III | कलन (कैलकुलस) | 15 |
IV | संभाव्यता वितरण (प्रोबेबिलिटी डिसट्रीब्यूश) | 10 |
V | अनुमानात्मक सांख्यिकी (इनफेर्निटल स्टैटिसटिक्स) | 05 |
VI | इंडेक्स नंबर और समय-आधारित डेटा | 06 |
VII | वित्तीय गणित (फाइनेशियल मैथमेटिक्स) | 15 |
VIII | रैखिक प्रोग्रामिंग (लीनियर प्रोग्रामिंग) | 08 |
कुल | 80 | |
आंतरिक मूल्यांकन | 20 |
कैसे करें कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड
सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 12वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट करिकुलम 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के सिलेबस आ जाएगें। छात्रों को अपनी कक्षा के दिए लिंक पर क्लिक करना है। वहां दिए भाषा और एकेडमिक इलेक्टिव विषयों के लिंक पर क्लिक कर आप अपने विषयों के सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंकॉ
सीबीएसई कक्षा 12वीं अप्लाइड मैथमेटिक्स सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-