सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए नया रिवाइजड करिकुलम जारी कर दिया हैं। जारी इन सिलबेस के माध्यम से छात्र 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी कर पाएंगें। सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के लिए सिलेबस 2022-23 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए हैं। जो वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी सिलेबस में इस साल कुछ विषयों में बदलाव किए गए हैं। जिसक बाद एक रिवाइजड सिलेबस जारी किया गया है।
परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सिलेबस चेक करना आवश्यक इसलिए हैं कि क्योंकि यदि वह पूराने सिलेबस के अनुसार तयारी करते हैं तो उनसके समय के साथ उनकी मेहनत भी खराब हो जाएगी। छात्र सीबीएसी कक्षा 10वीं के सिलेबस 2022-23 cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस के माध्यम से कोर्स के स्ट्रक्चर को समझ परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
इससे कुछ समय पहले ही बोर्ड परीक्षा की तिथि भी जारी की गई है। आपक बता दें की सीबीएसई ने अभी विषयों के आधार पर डेटशीट जारी नहीं की है। जिन कक्षा 10वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए होमसाइंस इलेक्टिव विषय का चयन किया है, वह सिलबेस जरूर देखें। विषय इलेक्टिव है इसका अर्थ ये नहीं की उसकी बिना तैयारी के आप परीक्षा में अच्छे स्कोर प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10वीं के होमसाइंस विषय की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए होमसाइंस का सिलेबस 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है।

इसके अलावा आपको बता दें की मुख्य विषय के सिलेबस छात्र सीबीएसई की वेबसाइट के साथ करियर इंडिया हिंदी के इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई की वेबसाइट से सिलबेस डाउनलोड करने के आसान चरण छात्रों के लिए नीचे दिए गए हैं साथ ही सिलेबस का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
सीबीएसई 10वीं होम साइंस परीक्षा 2023
सीबीएसई कक्षा 10वीं की होम साइंस की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च 2023 को सुबह 10:30 से 1:30 बजे की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अंतिम समय में सबसे अधिक अंक वेटज वाले चैप्टर को जरूर चेक करें। आपको बता दें की होम साइंस की परीक्षा का आयोजन कुल 70 अंकों के लिए किया जाएगा। क्योंकि होम साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की थी, जिसका आयोजन 2 जनवरी से 14 फरवरी के बीच किया गया था। 6 मार्च को होने वाली होम साइंस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एक बार सीबीएसई द्वारा जारी होम साइंस के सैंपल पेपर को भी जरूर चेक करे ताकि उन्हें प्रश्नों के प्रकार के बारे में समझ आए।
सीबीएसई 10वीं होम साइंस सिलेबस में सबसे अधिक वेटेज वाले विषय हैं, कपड़े और पिरधान की देखभाल और रखरखाव (13 अंक), भोजन योजना (13 अंक), मानव विकास 2 (12 अंक) और संसाधनों का प्रबंधन (12 अंक)। इन सभी विषयों की तैयारी के लिए छात्रों को केवल एनसीईआरटी की पुस्तक को पढ़ना है और दी गई अवधारणाओं का समझना है और परीक्षा में उन्हें अपने शब्दों में लिखना है।
कक्षा 10वीं होम साइंस सिलेबस कोर्स स्ट्रक्चर
| संख्या | इकाइयां | अंक | पीरियड की संख्या |
| 1 | मानव विकास और विकास - II | 12 | 20 |
| 2 | संसाधनों का प्रबंधन | 12 | 20 |
| 3 | खाद्य और व्यक्तिगत स्वच्छता | 08 | 16 |
| 4 | भोजन योजना | 13 | 30 |
| 5 | खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता शिक्षा | 12 | 20 |
| 6 | कपड़े और परिधान की देखभाल और रखरखाव | 13 | 20 |
| कुल | 70 | 126 | |
| प्रैक्टिकल | 30 | 28 | |
| ग्रैंड टोटल | 100 | 154 |
कैसे करें कक्षा 10वीं का सिलेबस डाउनलोड
चरण 1 - सीबीएसई कक्षा 10वीं का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाना है।
चरण 2 -आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए करिकुलम 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं सिलबेस 2022-23 डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
चरण 3 - लिक पर क्लिक करने के बाद छात्रं के सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4- नए खुले इस पेज दिए गए सेकेंडरी करिकुल लिंक पर क्लिक करना है। सेकेंडरी करिकुलम में कक्षा 9वीं और 10वीं दोनों का सिलेबस दिया गया है।
चरण 5 - अब यहां से छात्र अपने प्रत्येक विषय का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं होमसाइंस सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











