BSEB 10th Admit Card 2022 Download Link बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड secondary.biharboardonline.com पर जारी

Bihar Board 10th Admit Card 2022 Download BSEB Matric Admit Card 2022 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 8 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया

By Careerindia Hindi Desk

Bihar Board 10th Admit Card 2022 Download बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 8 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। बीएसईबी 10वीं मैट्रिक एडमिट कार्ड 2022 secondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 केवल स्कूल द्वारा ही डाउनलोड किया जा सकता है, छात्र बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। बिहार 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। छात्र अपने संबंधित स्कूल से बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 2022 प्राप्त कर सकते हैं। स्कूलों के लिए बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

BSEB 10th Admit Card 2022 Download बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 secondary.biharboardonline.com

बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 जनवरी और फरवरी 2022 दोनों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि ये परीक्षाएं सभी छात्रों के लिए 20 से 22 जनवरी और 17 से 24 फरवरी, 2022 तक स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

इन एडमिट कार्डों को डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा विवरण बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा तिथि
बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड जारी तिथि 8 जनवरी 2022
बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 20 जनवरी से 22 जनवरी 2022
बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि 2022 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022
बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड वेबसाइट secondary.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1 - सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
चरण 2 - होम पेज पर बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए स्कूल आईडी और पासवर्ड डालें।
चरण 4 - बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक 10वीं एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्कीन पर दिखाई देगा, इसके विवरण की जांच करें।
चरण 5 - बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और छात्रों को देने के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसईबी 10वीं के एडमिट कार्ड 2022 को मुख्य दिन परीक्षा हॉल में ले जाना याद रखें। परीक्षा के दिन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है क्योंकि इसके बिना छात्रों को इन परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बिहार बोर्ड मैट्रिक के एडमिट कार्ड उन परीक्षाओं के लिए हैं जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। स्कूल इन परीक्षाओं का आयोजन COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होने वाले छात्र दिनांक 20 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक आयोजित होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा एवं दिनांक 17 फरवरी 202 से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए दिए गए हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.co पर दिनांक 8 जनवरी 2022 से अपलोड रहेगा। प्रैक्टिकल एवं मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड सम्बंधित विद्यालय के प्रधान आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे।

यदि बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो बिहार बोर्ड की आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074, 2232257 और 2232239 पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Teacher Jobs 90762 बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 25 फरवरी को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्रBihar Teacher Jobs 90762 बिहार शिक्षक भर्ती के लिए 25 फरवरी को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

Exam Preparation Tips कम समय में परीक्षा की तैयारी करने के टॉप 7 टिप्सExam Preparation Tips कम समय में परीक्षा की तैयारी करने के टॉप 7 टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board 10th Admit Card 2022 Download BSEB Matric Admit Card 2022 : Bihar School Examination Committee (BSEB) has released the Bihar Board 10th Admit Card 2022 for BSEB Matriculation Examination 2022 on January 8, 2022 at 9 am. BSEB 10th Matric Admit Card 2022 has been released at secondary.biharboardonline.com. Bihar Board 10th Admit Card 2022 can only be downloaded by school, students cannot download Bihar Board 10th Admit Card 2022. Schools need to enter their User ID and Password to download Bihar 10th Admit Card 2022. Students can get BSEB Matric Admit Card 2022 from their respective school.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X