BOI Credit Officer Admit Card 2022 Download Link बैंक ऑफ इंडिया ने बीओआई एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। बीओआई एडमिट कार्ड 2022 क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बीओआई क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह बीओआई की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in से बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

BOI Credit Officer Admit Card 2022 Download Link
बीओआई क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2022 21 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तय समय से पहले बीओआई क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।
बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 में उम्मीदवारों को फोटो चिपकानी होगी। परीक्षा केंद्र में फोटो पहचान प्रमाण की एक फोटोकॉपी और मूल रूप में एक वर्तमान पते के लिए पासपोर्ट / स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस साथ लानी होगी। बिना एडमिट एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं होगी।
बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
- 'कैरियर सेक्शन' पर जाएं ।
- बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए विवरण दर्ज करें।
- बीओआई क्रेडिट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है तो वह निर्धारती तिथि से पहले बैंक ऑफ इंडिया को ईमेल कर कर सकते हैं। बीओआई क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के माध्यम से अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद्, प्रबंधक, आईटी अधिकारी, टेक मूल्यांकन, क्रेडिट विश्लेषक, क्रेडिट अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक आईटी और प्रबंधक आईटी के लिए परीक्षा आयोजित होगी।
Top NIT Colleges In India भारत के टॉप एनआईटी कॉलेज की लिस्ट
Top Engineering College In India भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट 2022