BPSSC Admit Card 2022 Download बिहार एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

Bihar Police SI Sergeant Admit Card 2022 Download Link बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट परीक्षा के लिए बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है।

Bihar Police SI Sergeant Admit Card 2022 Download Link बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और सार्जेंट परीक्षा के लिए बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। पुलिस एडमिट कार्ड 2022 मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होंगे, वह आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

BPSSC Admit Card 2022 Download बिहार एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट के कुल 2213 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्तियों में से 1998 रिक्तियां पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं और 215 रिक्तियां सार्जेंट के पद के लिए हैं। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट प्रिलिमस परीक्षा 2021 में पास हुए हैं, वह बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट मुख्य परीक्षा 2022 में बैठने के पात्र हैं।

बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट प्रारंभिक परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। कुल 2,65,681 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और कुल 1,67,590 उम्मीदवार परीक्षा में असफल हुए थे। बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा 5 मई से 9 मई 2022 तक आयोजित की जाएगी।

Bihar Police SI Sergeant Admit Card 2022 Download Link

बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट मेन्स एडमिट कार्ड हॉल टिकट 2022 कैसे डाउनलोड करें

  • बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ,बिहार पुलिस एसआई सार्जेंट मेन्स एडमिट कार्ड हॉल टिकट 2022 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए अपने विवरण को दर्ज करना होगा।
  • बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
  • बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।

महत्वपूर्ण नोट : उम्मीदवारों को ध्यान दिया जाना चाहिए कि बिहार पुलिस आयोग छात्रों के लिए बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजेगा। इसलिए उम्मीदवारों को इसे बिहार पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 के साथ अपना एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा। बीपीएसएससी एसआई सार्जेंट एडमिट कार्ड 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर विजिट करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Police SI Sergeant Admit Card 2022 Download Link : Bihar Police Subordinate Service Commission has released the Bihar Police Admit Card 2022 for Sub-Inspector and Sergeant Exam. Police Admit Card 2022 has been released for the main exam. Candidates who will appear for Bihar Police SI Sergeant Exam 2022 can download Bihar Police SI Sergeant Admit Card 2022 from official website bpssc.bih.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X