Bihar DElEd Admission 2022-24: बिहार डीएलएड एडमिशन 2022-24 नामांकन तिथि 26 नवंबर तक बढ़ी

Bihar DElEd Admission 2022-24: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बीएसईबी डीएलएड एडमिशन 2022-24 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। बिहार डीएलएड एडमिशन 2022-24 नामांकन भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2022 तक है।

Bihar DElEd Admission 2022-24: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बीएसईबी डीएलएड एडमिशन 2022-24 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। बिहार डीएलएड एडमिशन 2022-24 नामांकन भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2022 तक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बिहार बोर्ड डीएलएड एडमिशन 2022-24 के लिए नामांकन नहीं किया है, वह बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार डीएलएड 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बिहार डीएलएड परीक्षा 2022-24 से संबंधित पूरी डिटेल नीचे दी गई है।

Bihar DElEd Admission 2022-24: बिहार डीएलएड एडमिशन 2022-24 नामांकन तिथि 26 नवंबर तक बढ़ी

बिहार डीएलएड एडमिशन 2022-24
बिहार बोर्ड ने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) नामांकन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2022 तक बढ़ा दी है। प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा सीटों को 27 नवंबर तक अपडेट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को पहले चरण में अपना डीएलएड संस्थान आवंटित किया गया है, वह अपने एडमिशन को कन्फर्म करने के लिए 3 हजार रुपए अनिवार्य सुरक्षा राशि को जमा करवा दें। यह सरकारी और निजी दोनों संस्थानों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों पर लागू होती है। निर्धारित समय अवधि के भीतर आवंटित कॉलेज में दाखिला नहीं लेने वाले उम्मीदवारों को आवंटन के अगले चरण से हटा दिया जाएगा।

Bihar DElEd Admission 2022-24: बिहार डीएलएड एडमिशन 2022-24 नामांकन तिथि 26 नवंबर तक बढ़ी

बिहार डीएलएड एडमिशन 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
विस्तारित नामांकन अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2022
प्रशिक्षण संस्थान अंतिम सीट अपडेट: 27 नवंबर 2022
स्लाइड-अप ऑनलाइन आवेदन तिथि: 26 नवंबर 2022
द्वितीय चयन सूची कब आएगी: 30 नवंबर 2022
द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन: 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर 2022 तक
तृतीय चयन सूची के चयन की तिथि: 7 दिसम्बर 2022 को आएगी
तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन: 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक

बिहार डीएलएड एडमिशन 2022 नामांकन लिस्ट
बिहार बोर्ड द्वारा केवल उन्हीं आवेदकों की पहली सूची जारी की गई है जिन्होंने अपना सामान्य आवेदन पत्र (सीएएफ) ऑनलाइन जमा किया है। जिन उम्मीदवारों ने अपना सीएएफ जमा किया है, उन्हें किसी भी परिस्थिति में किसी भी संस्थान द्वारा नामांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

बिहार डीएलएड एडमिशन 2022 शिकायत कहां करें
बिहार डीएलएड आवेदकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि कोई डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित निजी प्रशिक्षण संस्थान निर्धारित 3 हजार रुपये से अधिक शुल्क की मांग करता है, तो संस्थान के खिलाफ एक शिकायत [email protected] पर की जा सकती है। यदि जांच के बाद आरोप सही पाए जाते हैं, तो बोर्ड संस्था के खिलाफ डीएलएड संबद्धता को निलंबित और आगे रद्द करके सख्त कार्रवाई करेगा।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

Speaking Tips: पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्सSpeaking Tips: पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स

Online Interview Tips: डिजिटल इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें जानिएOnline Interview Tips: डिजिटल इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar DElEd Admission 2022-24: Bihar School Examination Board, Patna has extended the last date of enrollment for BSEB DElEd Admission 2022-24. Bihar DLED Admission 2022-24 The last date for filling nomination is till 26 November 2022. Candidates who have not yet enrolled for Bihar Board DLED Admission 2022-24 can register for Bihar DLED 2022 through the official website of Bihar Board.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X