Bihar D.El.Ed Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 12 जून 2021 को बीएसईबी डीएलएड फेस-टू-फेस रिजल्ट 2021 का सामूहिक अंक पत्र, व्यक्तिगत अंक पत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।

बीएसईबी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड फेस-टू-फेस (प्रशिक्षण सत्र 2018-20) परीक्षा 2020 के परीक्षाफल से संबंधित सामूहिक अंक पत्रक (क्रॉस लिस्ट), व्यक्तिगत अंक पत्र और औपबंधिक प्रमाण पत्र संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यलय में उपलब्ध करा दिया गया है।

अतः संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य स्वयं अथवा अपने प्राधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से अपने अभ्यर्थियों का अंक/प्रमाण पत्र प्राप्त करेंगे तथा उसके बाद उन्हें उपलब्ध कराएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
