BSEB 10th Result 2020 / बिहार बोर्ड बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2020 20 मई, बुधवार को घोषित होने के संभावना है। बिहार बोर्ड ने सभी टॉपर्स के इंटरव्यू पूरे कर लिए हैं और अब बिहार बोर्ड बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2020 घोषित करने की पूरी तरह तैयार है। बिहार बोर्ड पैनल द्वारा सभी टॉपर्स का सत्यापन होने के तुरंत बाद बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 जल्द से जल्द घोषित किया जाएगा। हालांकि बिहार बोर्ड ने अभी तक बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2020 की घोषणा की कोई तारीख तय नहीं की है। बिहार बोर्ड रिजल्ट घोषित करने से पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नोटिस जारी करेगा।
बता दें कि बिहार बोर्ड ने 24 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.ac.in पर घोषित किये थे। लॉकडाउन की वजह से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य में देरी हुई, लेकिन बिहार बोर्ड ने 6 मई से फिर से मूल्यांकन कार्य शरू कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











