Bihar Board 10th Result 2020 Check Online / बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020: बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2020 बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboard.online पर घोषित किया जाएगा। छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर सर्च बॉक्स में दर्ज करना होगा। देश में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लागू होने के बाद ही बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित (BSEB Bihar Board 10th Result Date) किए जाएंगे। कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया रुकी हुई है और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही यह दोबारा शुरू होगी। बोर्ड ने बिहार में कुल 100 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं और छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 20,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं की प्रतिनियुक्ति की है।

गुरुवार को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के प्रवक्ता राजीव द्विवेदी ने कहा कि पूरे भारत में लॉकडाउन है, जिसकी वजह से बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में शिक्षकों या मूल्यांकनकर्ताओं को घर से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने के आदेश देना संभव नहीं है, इसलिए जब बिहार समेत पूरे भारत में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन समाप्त हो जाएगा, तब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित कर देगा।
बीएसईबी प्रवक्ता राजीव द्विवेदी ने कहा कि कई वेबसाइट और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ चल रही है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में घोषित होगा। लेकिन आपको बता दें कि जब मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो ऐसे में बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2020 14 अप्रैल से पहले घोषित होना संभव नहीं है। छात्र किसी भी फेक न्यूज़ पर विश्वास ना करें। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ही बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित किया जाएगा
ऐसे में बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को अपने परिणामों के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने कोरोनोवायरस बीमारी के आगे प्रसार को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू किया है। बीएसईबी कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया लॉकडाउन की अवधि पूरी होने के बाद ही शुरू होगी। इससे पहले, बिहार बोर्ड बीएसईबी ने घोषणा की थी कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी की मौजूदा स्थिति के साथ, बोर्ड को परिणामों की घोषणा में देरी करनी पड़ी। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम 24 मार्च को घोषित किए थे। कुल 80.4% छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक कैसे करें जानिए
1) बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं
2) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करें
3) अपने रोल नंबर और रोल कोड सर्च बॉक्स में दर्ज करें
4) बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
5) बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 जारी होने के बाद इस पृष्ठ पर, हम बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2020 ऑनलाइन चेक करने का डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स लिस्ट, सप्लीमेंट्री परीक्षा, रीचेकिंग, स्कोरकार्ड आदि की पूरी जानकारी देंगे। इसलिए छात्र इस पेज को बुकमार्क या अपने मोबाइल में सेव कर लें। और थोड़ी-थोड़ी देर में रिफ्रेश कर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें...


Click it and Unblock the Notifications











