Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF Download Link बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 डाउनलोड या आपत्ति दर्ज करें

Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF Download Link बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बीएसईबी मैट्रिक आंसर की 2022 जारी कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं उत्तर कुंजी 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यानी आज 8 मार्च को जारी

By Careerindia Hindi Desk

Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF Download Link बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बीएसईबी मैट्रिक आंसर की 2022 जारी कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं उत्तर कुंजी 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यानी आज 8 मार्च को जारी की गई है। बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 पीडीएफ डाउनलोड लिंक biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2022 के लिए उपसतिथ हुए, वह बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक आंसर की 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक आंसर की 2022 पर कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति 11 मार्च तक दर्ज कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 पीडीएफ डाउनलोड लिंक और दर्ज करने का लिंक करियर इंडिया के इसी पेज पर दिया गया है।

Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF Download Link बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 डाउनलोड करें

बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 डाउनलोड
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2022 दो शिफ्ट में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 समापन के 11 दिन बाद बिहार बोर्ड ने 50 प्रतिशत अब्जेक्टिव प्रश्नों के आधार पर बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 जारी की है। जिसकी मदद से छात्र आसानी से सभी विषयों के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 में दिए गए सवालों के जवाब का मिलान कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 अनंतिम है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के साथ बीएसईबी फाइनल मैट्रिक आंसर की जारी की जाएगी।

बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 आपत्ति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 25 मार्च 2022 तक बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। इसके साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं फाइनल आंसर की 2022 पीडीएफ डाउनलोड के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। छात्र अपने रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके बिहार बोर्ड 10वीं उत्तर कुंजी 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 में पूछे गए 50 प्रतिशत अब्जेक्टिव प्रश्नों के आधार पर बीएसईबी 10वीं आंसर की 2022 जारी कर दी गई है। यदि किसी उम्मीदवार को बिहार बोर्ड 10वीं उत्तर कुंजी 2022 से कोई आपत्ति है, तो वह 11 मार्च 2022 को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2022 पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक उत्तर कुंजी 2022 तिथियां
विवरण: तिथियां
बीएसईबी 10वीं परीक्षा तिथि: 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022
बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड: 8 जनवरी 2022
बिहार बोर्ड 10वीं उत्तर कुंजी 2022: 8 मार्च 2022
उत्तर कुंजी आपत्ति अंतिम तिथि: 11 मार्च 2022
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम कब आएगा: 25 मार्च 2022 (अपेक्षित)

Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF Download Link

बिहार बोर्ड 10वीं गणित उत्तर कुंजी 2022 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर, ग्रीवन्स टैब या 'मैट्रिक परीक्षा' लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसे सेव करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • बीएसईबी 10वीं उत्तर कुंजी 2022 पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
  • बीएसईबी 10वीं उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

बीएसईबी 10वीं परीक्षा में एमसीक्यू आधारित लगभग 50% प्रश्न पूछे गए थे, इसलिए बिहार बोर्ड 10वीं की उत्तर कुंजी 2022 केवल उन एमसीक्यू प्रश्नों के लिए जारी की गई है। बिहार बोर्ड 2022 10वीं उत्तर कुंजी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Board 12th Answer Key 2022 PDF Download Link बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2022 डाउनलोड करेंBihar Board 12th Answer Key 2022 PDF Download Link बिहार बोर्ड 12वीं आंसर की 2022 डाउनलोड करें

Bihar DElEd Result 2022 Merit List Download बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022 घोषित, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करेंBihar DElEd Result 2022 Merit List Download बिहार डीएलएड रिजल्ट 2022 घोषित, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF Download Link: Bihar School Examination Committee, Patna has released the BSEB Matric Answer Key 2022. Bihar Board 10th Answer Key 2022 has been released on International Women's Day i.e. today on 8th March. Bihar Board 10th Answer Key 2022 PDF download link is available at biharboardonline.bihar.gov.in. Candidates who appeared for the Bihar Board 10th Matriculation Examination 2022 can download the Bihar Board 10th Matric Answer Key 2022 PDF from the official website of BSEB. If any candidate has any objection on Bihar Board 10th Matric Answer Key 2022, then he can submit his objection till March 11.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X