Bihar Board 10th Result 2020 / बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित करने से पहले आज बिहार बोर्ड बीएसईबी कक्षा 10वीं आंसर की 2020 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए उपस्तिथ हुए, वह बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2020 biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी परीक्षा पैटर्न के अनुसार पूछे गए कुल प्रश्नों में से 50% प्रकृति में ओएमआर शीट में उत्तर दिए गए थे। उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों को मिलान कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2020 पर आपत्ति दर्ज करनी है वह 13 मार्च से 15 मार्च 2020 तक प्रत्येक प्रश्न का शुल्क जमा कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्रों को बिहार बोर्ड 10वीं आंसर की 2020 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग इन करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2020 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित की गई। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2020 के लिए 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 कब घोषित होगा ? , बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 में कब जारी होगा ? बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट 2020 घोषित कब होगा ? अगर आप भी इस तरह के सवालों के जवाब गूगल में सर्च कर रहे हैं तो बता दें कि बिहार बोर्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 1 अप्रैल से 10 मई के बीच घोषित किए जाएंगे।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम कब घोषित होगा, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, पिछले पांच वर्षों में परीक्षा का आयोजन कब हुआ और रिजल्ट कब जारी किये गए उसके आंकड़े नीचे दिए गया हैं...
परीक्षा का साल | परीक्षा की तिथि | परिणाम तिथि व समय |
2020 | 17 से 24 फरवरी | 1 अप्रैल से 10 मई (1:15 बजे) |
2019 | 21 से 28 फरवरी | 06 अप्रैल (दोपहर 1:12 बजे) |
2018 | 21 से 29 फरवरी | 26 जून (शाम 4:30 बजे) |
2017 | 21 से 28 फरवरी | 22 जून (दोपहर 1 बजे) |
2016 | 1 से 18 मार्च | 29 मई (दोपहर 3 बजे) |
Bihar Board 12th Result 2020: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 घोषित होगा इस दिन
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
बिहार बोर्ड मैट्रिक (10 वीं) परिणाम ऑनलाइन कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम की जांच करने के लिए, आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: बीएसईबी मैट्रिक परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: यहां आपको बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा
चरण 3: अब आप इस पेज पर रोल नंबर, कैप्चर कोर्ड लॉग इन आईडी दर्ज करें।
चरण 4: अब आपकी स्क्रीन पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 दिखाई देगा।
चरण 5: अंत में आप भविष्य के लिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
बिहार बोर्ड 10 वीं टॉपर्स की सूची
परिणाम घोषित होने के साथ ही टॉपर्स की सूची का भी पता चल जाता है। यहां, हम परिणाम घोषित होते ही बिहार बोर्ड 10 वीं कक्षा के टॉपर्स की सूची को अपडेट कर देंगे, तब तक उम्मीदवार पिछले वर्ष के टॉपर का नाम नीचे से देख सकते हैं।
पिछले वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं के टॉपर्स
सावन राज भारती: रैंक- 1 : मार्क्स 97.20%
रोनित राज: रैंक- 2 : मार्क्स 96.60%
प्रियांशु राज: रैंक- 3 : मार्क्स 96.20%
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
बीएसईबी 10 वीं परिणाम 2020 रीचेकिंग / रिवीलेशन
यदि कोई छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो वे उत्तर पुस्तिका के पुन: परीक्षण / पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को पुनर्मूल्यांकन के लिए 120 रुपए (पिछले वर्ष की जानकारी के अनुसार) का आवेदन शुल्क बिहार बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन जमा करना होगा।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
बीएसईबी कक्षा 10 वीं के लिए रीचेकिंग / रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें?
चरण 1: रिजल्ट रीचेकिंग के लिए आवेदन करने के लिए, आप बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
चरण 2: वेबसाइट के होमपेज पर, स्क्रूटनी एप्लिकेशन फॉर्म के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन स्क्रीन में, रोल नंबर, रोल कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
चरण 4: इस पेज पर आप अपना सभी विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: अंत में आवश्यक राशि का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करके प्रिंट आउट ले लें।