Bihar Board 10th Compartment Exam 2021 News/Bihar 12th Compartment Exam 2021 News/Bihar D.El.Ed Special Exam 2021 Postponed News Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2021, बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 और बिहार बोर्ड डीएलएड परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है। बीएसईबी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के कारण अप्रैल-मई 2021 में आयोजित होने वाली बिहार डीएलएड विशेष परीक्षा 2020, बिहार मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 और बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 को अलगे आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अप्रैल-मई 2021 में आयोजित की जाने वाली तीन परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। जो इस प्रकार है...
- डीएलएड (विशेष) परीक्षा, 2020
- इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा,2021
- माध्यमिक कम्पार्टमेंटल -सह-विशेष परीक्षा 2021
बता दें कि तीनों परीक्षाएं अप्रैल और मई, 2021 के लिए निर्धारित थीं। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 में 5 मई से 8 मई 2021 तक आयोजित की जानी थी। जबकि बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 में 29 अप्रैल से 10 मई 2021 के बीच आयोजित की जाने वाली थीं। वहीं बिहार डीएलएड विशेष परीक्षा 2021 में 26 से 30 अप्रैल के लिए निर्धारित की गई थी। अब इन तीनों परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
