Bihar BCECE 2020 / बिहार बीसीईसीई 2020: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (BCEE) ने बीसीईसीई 2020 प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार कोरोनावायरस महामारी (COVID-19) और लॉकडाउन को ध्यम में रखते हुए बीसीईसीई 2020 प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बीसीईसीई 2020 की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट www.bceceboard.bihar.gov.in पर की जाएगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (BCECE) बीसीईसीई 2020 19 अप्रैल और 20 अप्रैल 2020 को आयोजित होनी थी।

नोटिस में यह भी लिखा है कि बीसीईसीई 2020 के एडमिट कार्ड जो सभी सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाने थे, उनको भी स्थगित कर दिया गया है। बीसीईसीई बोर्ड उम्मीदवारों को बीसीईसीई 2020 की पुनर्निर्धारित तारीख के बारे में ज;30 अप्रैल के बाद अपडेट करेगा। उम्मीदवारों को किसी भी लेटेस्ट जानकारी के लिए नियमित रूप से बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट रहना होगा, ताकि आप फेक न्यूज़ से बच सकें।
बीसीईसीई 2020 का आयोजन फामेसी, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा, पैरामेडिकल और कृषि विज्ञान के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए किया जाएगा। यह NEET और JEE स्कोर के आधार पर बिहार के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग भी आयोजित करता है।
बीसीईसीई 2020 के अलावा, डिप्लोमा कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन या डीसीईसीई 2020 के लिए आवेदन की तारीखें 26 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई हैं। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक डीसीईसीई 2020 के लिए 26 अप्रैल 2020 तक रजिस्ट्रेशन करवाते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन के लिए 28 अप्रैल 2020 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। डीसीईसीई 2020 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 29 अप्रैल 2020 से 1 मई 2020 तक खुली रहेगी। डीसीईसीई 2020 की परीक्षा तिथि हालांकि बाद में अधिसूचित की जाएगी। डीसीईसीई 2020 परीक्षा का नया नोटिफिकेशन यहां क्लिक कर पढ़ें। click Here For Important Notice Regarding Extension in Date for Filling up Online Application form for DECE[LE]-2020
BCECE 2020 Entrance Exam Postponed Notification PDF


Click it and Unblock the Notifications











