AIBE 19 Admit Card 2024: क्या आप भी एआईबीई 19 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यदि हां, तो अब अपनी तैयारी तेज कर दें। दरअसल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रविवार 15 दिसंबर 2024 को एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 19 हॉल टिकट 2024 अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
अखिल भारतीय बार परीक्षा XIX में उपस्थित होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपने एआईबीई 19 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 19 परीक्षा आगामी 22 दिसंबर 2024 को आयोजित किए जाएंगे। एआईबीई 19 परीक्षा 2024 सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

एआईबीई 19 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सामान्य विवरण जैसे ईमेत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एआईबीई 19 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में उपस्थिति मान्य नहीं होगी। एआईबीई 19 एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवारों को विभिन्न फोटो आईडी कार्ड जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी ले जाना होगा।
एआईबीई 19 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एआईबीई 19 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
चरण 1: एआईबीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर "AIBE XIX Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी लॉगिन जानकारी (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
चरण 5: एआईबीआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 6: परीक्षा में उपस्थित होने के लिए और एडमिट कार्ड ले जाने के लिए इसका प्रिंटआउट लें।


Click it and Unblock the Notifications











