9 October 2022 Current Affairs भारत में हर साल हर क्षेत्र में प्रतिस्प्राधा बढ़ती जा रही है। हर साल लाखों लोग प्रतियोगिता परीक्षा, यूपीएसई, एसएससी और कई अन्य सरकारी नौकरीयों की परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। ये छात्र सालों साल इन परीक्षाओं की तयारी करते हैं। इस समय की बात करें तो इन परीक्षाओं में सबसे अधिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न आते हैं वो भी डेली करेंट अफेयर्स के, जिसकी तयारी के लिए छात्र कई साइटे खंगालते हैं। इन परीक्षाओं के साथ अब स्कूल के छात्र और कॉलेज के छात्र भी करेंट अफेयर्स में अपनी नॉलेज बढ़ाने में लगे हैं। इसलिए कहा जा सकता है की आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग हैं जहां सभी के लिए करेंट अफेयर्स पढ़ना आवश्यक है और इसकी नॉलेज हर क्षेत्र के व्यक्ति लिए आवश्यक है। नॉलेज बढ़ाने के लिए लोगों की किसी परीक्षा की तयारी करने की जरूरत नहीं है वह बिनी परीक्षा के भी वह करेंट अफेर्यस काज्ञान एकत्रित कर सकते हैं। करेंट अफेयर्स में छात्रों का ज्ञान बढ़ाने के लिए और परीक्षा की तयारी में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है करेंट अफेयर्स की सीरिज। इससे परीक्षा की तयारी के लिए और करेंट अफेयर्स में अपनी पकड़ अच्छी करने में उम्मीदवारों को सहायता मिलेगी। आइए आपको बताएं 9 अक्टूबर 2022 के करेंट अफेयर्स के बारे में-

विश्व डाक दिवस
हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1969 में टोक्यो जापन में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन ने विश्व डाक दिवस की घोषणा की और इसे यूपीयू के स्थापना दिवस के दिन मनाए जाने का फैसला लिया गया। यूपीयू यानी यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन जिसकी स्थापना 9 अक्टूबर 1874 में हुई थी। इस साल इस दिवस की थीम है 'पोस्ट फॉर प्लेनेट' तय की गई है। आपके साथ ही ये भी बाता दें की दुनिया की सबसे पहली डाक टिकट रह रॉलैंड हिल द्वारा की गई थी।
इंडियन फॉरन सर्विस दिवस
भारत में हर साल 9 अक्टूबर को इंडियन फॉरन सर्विस दिवस मनाया जाता है। 1946 में इंडियन फॉरन सर्विसेज की स्थापना की गई थी। इस दिवस की स्थापना वाणिज्यिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रख कर की गई थी। आईएफएस के अधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इस दिन को मनाने का फैसला 2011 से किया गया।
सुल्तान जोहर कप 2022
मलेशिया में होने वाले सुल्तान जोहर कप 2022 में भारतीय हॉकी टीम की जूनियर मेन टीम शामिल होने को पूरी तरह से तयार है। सुल्तान जोहर कप 2022 के लिए 18 सदस्य का चयन किया गया है। सुल्तान जोहर कप की ओपनिंग 22 अक्टूबर 2022 से होगी। इस खेल का समापन 29 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा।
चीता टास्क फोर्स
नमिबिया से भारत लाए गए 8 चीतों के की देख रेख के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने चीता टास्क फोर्स बनाया गया है। इस टास्क फोर्स में 9 सदस्यीय को शामिल किया गया। इस टास्क फोर्स द्वारा चीतों के स्वस्थ्य की स्थिति की निगरानी और उनकी प्रगति की समीक्षा करने के लिए रखा गया है। लाए गए इन 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशलन पार्क में रखा गया है।
प्रत्यक्ष विदेशी उत्पाद नियम (FDPR)
अमेरिका सरकार ने हाल ही में उन्नत कंप्यूटर चिप्स और चिप बनाने वाले उपकरणों तक चीन की पहुंच की सीमित करन के लिए एफडीपीआर को लगाने का फैसला लिया। एफडीपीआर का उपयोग सैन्य आधुनिकारण और सामूहिक विनाश के हशियारों के विकास के लिए अधिकतर किया जाता है। हाल ही में इसे चीन के उन्नत कंप्यूटिंग और सुपर कंप्यूटर उद्योग पर लागू किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











