9 November 2022 Daily Current Affairs: 9 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

9 November 2022 Daily Current Affairs: आज डेली करेंट अफेयर्स रोजमरा के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। आज का ये दौर एक ऐसा दौर हैं जहां हर किसी को जानकारी होनी चाहिए कि उनके आस-पास क्या चल रहा है। देश -विदेश में किस प्रकार कि गतिविधियां हो रही है। कई बार किसी बड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए आप शांत रहते हैं क्योंकि आपको उसकी जानकारी नहीं होती, तो अक्सर ही लोगों को अजबी महसूस होता है। इतना ही नहीं परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए तो करेंट अफेयर्स और भी महत्वपूर्ण हैं। भारत में हर साल हजारों सरकारी नौकरीयों की भर्ती निकाली जाती है। इन सभी भर्तियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें करेंट अफेयर्स का एक सेक्शन जरूर होता है। यदि आप करेंट अफेयर्स में अच्छा है और इस विषय की अच्छी नॉलेज रखते हैं, तो इससे परीक्षा में आपके अंक बढ़ जाते हैं। इसमें अच्छे होने और इसकी तैयारी का सबसे अच्छा तरीका ये होगा की आप इसे डेली पढ़ें इससे आपकी न केवल नॉलेज अच्छी होगी बल्कि आपके पढ़ने की आदत भी और दुरुस्त होगी। प्रतियोगिता परीक्षा, यूपीएससी, रेलेवे और अन्य परीक्षाएं और इंटरव्यू की तयारी करने वाले छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स काफि फायदेमंद होता है, लेकिन आज के इस युग में बच्चे भी करेंट अफेयर्स में दिलचस्पी रखते हैं। करेंट अफेयर्स में आपकी सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स जिसे आप कभी भी कहीं भी अपने फोन में आसानी से पढ़ सकते हैं। आइए जाने आज के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में।

9 November 2022 Daily Current Affairs: 9 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

9 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस

भारत में हर साल राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस 9 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत कानून प्राधिकरण अधिनियम 1987, 9 नवंबर 1995 में 1994 संशोधन अधिनियम के बाद प्रभाव में आया था। दिन को चिन्हित करने के लिए सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा 1995 में की गई थी। तभी से हर साल इस दिवस को भारत में 9 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पिछे मुख्य उद्देश्य लोगों को न्याय व्यवस्था और उनके अधिकारों के लिए जागरूक करना है। कानून प्राधिकरण अधिनियम 1987 के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछडे हुए वर्ग और विकलांग व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता और सलाह प्रदान किया जाता है। इस अधिनियम के माध्यम से कई मुफ्त कानूनी सहायता देने वाली संस्थानों की स्थापना भी कई है। राष्ट्रीय सत्तर पर राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्रधिकरण नालसा या एनएएलएसए की स्थापना की गई है।

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2022

उत्तराखंड हर साल 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाता है। उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 में उत्तर प्रदेशन पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के माध्यम से उत्तरांचल के रूप में हुई थी। 1 जनवरी 2007 में उत्तरांचल से इसका नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया था। इस साल नैनीताल में उत्तराखंड स्थापना दिवस 2022 समारोह मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी 2 दिन पहले शुरू की जा सकी है।

नेपाल समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बिती रात नेपाल और उत्तर भारत में 1:57 बजे 6.3 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया की की भूकंप का केंद्र नेपाल था। जिसकी वजह से नेपाल में 6 लोगों की मौत भी हुई है। 24 घंटे करीब 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल समेत उत्तर भारत के 7 राज्य दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के महसूस किया गया है।

वायु प्रदूषण

हाल ही में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत बिहार के कटिहार में सबसे अधिक वायु प्रदूबषण दर्ज किया। बिहार कटिहार में एक्यूआई 360 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में प्रदूषण का लेवल 354, नोएडा में 328 और गाजियाबाद में 304 एक्यूआई दर्ज किया गया।

जी 20 की थीम, लोगो और वेबसाइट का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 नवंबर 2022 को जी 20 की अध्यक्षता के लिए भारत के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया गया। जी 20 के लोगो को राष्ट्रीय ध्वज के चार रंगों से बनया गया है जिसमें कमल के ऊपर पृथ्वी को दिखाया गया है। इसी के साथ कमल में दिखाई गई 7 पंखुड़ियां 7 सात समुद्रों और सात महाद्वीपों का प्रतीक है।

जी 20 की थीम- वसुधैव कुटुम्बकम: एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य।

न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी बने लॉ कमीशन के चेयरमैन

2018 में लॉ कमीशन के अंतिम चेयरमैन के सेवानिवृत होने के बाद से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई। हाल ही में इस पद पर भारतीय सरकार द्वारा सेवानिवृत न्यायमूर्ति ऋतुराज को अवस्थी को नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी खुद कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विट करके दी थी।

पैरा शूटिंग चैंपियनशिप सीरीज 2022

सयुक्त अरब अमीरात में पैरा शूटिंग चैंपियनशिप सीरीज 2022 की आयोजन 6 नवंबर से किया गया है। इस सीरीज में मिक्सड सिंगल्स में भारत के राहुल जैगर ने 25 मीटर पिस्टल एसएच1 की श्रेणी में ब्रोंज मैडल जीता। इसी के साथ आपको बता दें की मिक्सड टीम की एसएच1 श्रेणी में राहुल जैगर, सिंहराज और निहाल ने गोल्ड मैडल अपने नाम किया। इन दोनों को मिलाकर भारत ने अभी तक 2 मैडल अपने नाम किए हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Today, Daily Current Affairs has become a very important part of everyday life. Today's era is such an era where everyone should be aware of what is going on around them. What kind of activities are happening in the country and abroad. Current affairs are very beneficial for students preparing for competitive exams, UPSC, railways and other exams and interviews, but in today's era, children are also interested in current affairs. To help you with current affairs, Career India Hindi has brought Daily Current Affairs which you can easily read in your phone anytime, anywhere. Let's know about today's top current affairs.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+