8 November 2022 Daily Current Affairs: 8 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

8 Novemeber 2022 Current Affiars: भारत में हर साल लाखों लोग प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। इन परीक्षाओं के लिए छात्र सालों साल पढ़ाई करते हैं। परीक्षा में आने वाले कई सेक्शनों में से एक सेक्शन है करेंट अफेयर्स का। जिसकी तैयारी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। यूपीएसई से लेकर रेलवे और अन्य कई सरकारी परीक्षाओं से लेकर उच्च शिक्षा और जॉब इंटरव्यू तक, हर जगह करेंट अफेयर्स के संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और आज के इस युग में छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स पढ़ना सबसे अधिक महत्वूर्ण हो गया है। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र हो या फिर माध्यमिक शिक्षा के छात्र हो, सभी के लिए आज कि तिथि में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण हैं। इस विषय की जानकारी न सिर्फ आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में सहायक है बल्कि आप में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी ये उतनी ही सहायक है। जब छात्रों को देश-विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी पूरी तरह से होगी तो वह किसी विषय पर बोलने से पहले कभी घबराएगा नहीं, इसलिए आज के युग के छात्रों को भी करेंट अफेयर्स की नॉलेज होनी चाहिए। आपको करेंट अफेयर्स में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है लेटस्ट डेली करेंट अफेयर्स जो आपको रखेंगे सबसे आगे। आइए आपको बताएं 8 नवंबर 2022 के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में-

8 November 2022 Daily Current Affairs: 8 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

1. भारतीय विदेश मंत्री दो दिन के रूस दौरे पर

विदेश मंत्री जयशंकर रूस की द्विपक्षीय यात्रा के लिए मास्को पहुंचे हैं। आज मंगलवार, 8 नवंबर को उनकी बैठके निर्धारित की गई है। जिसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव और उप प्रधानमंत्री से मुलाकात शामिल है।

2. जी 20 शिखर सम्मेलन

बाली, इंडोनेशिया में 15 नवंबर से 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जी 20 का शिखर सम्मेलन। जी 20 के शिखर सम्मेलन के बाद भारत 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता करेगा ग्रहण। जी 20 के अध्यक्ष के रूप में भारत की विदेश नीतियों में विकास होगा।

3. मध्य प्रदेश में 13 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

मध्य प्रदेश में 13 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री चौहान और श्री गडकरी द्वारा किया गया। उसमें से पुलिस ग्राउंड, मंडला में 1,261 करोड़ की पांच सड़कों का शिलान्यास किया गया। जबलपुर के वेचरनरी कॉलेज ग्राउंड में 4,054 करोड़ रुपये की लागत का 214 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। ये 13 सड़क परियोजनाओं की कुल योजना की लागत 5,315 करोड़ की है।

4. उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार

हर साल उत्तराखंड की सरकार उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार उन विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। इस साल ये पुरस्कार कवि प्रसुन जोशी और एनएसए अजीत डोवल समेत कई अन्य लोगों को दिया जाएगा। उत्तराखंड गौरव पुरस्कार इस साल 9 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

5. चीन एयर शो 2022

दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग में झुहाई इंटरनेशनल एयर सेंटर में चीन एयर शो 2022 का आयोजन करने वाला है। चीन एयर शो का आयोजन 8 नवंबर 2022 को किया जाएगा और 13 नवंबर 2022 तक चलेगा। इस शो के माध्यम से चीन अपनी सेना और हथियारों की उपलब्धियों का हवा में प्रर्दशन करेगा।

6. जनजातीय गौरव दिवस

बिरसा मुंडा की जयंती के दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर को हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रा में अपनी अहम भूमिका निभाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देश भर के स्कूलो और उच्च शिक्षण संस्थानों में जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को मनाएंगे।

7. वैदिक घड़ी की स्थापना

उज्जैन के जंतर में वैदिक घड़ी की स्थापनी की जाएगी। इसके भूमिपूजन का कार्य 6 नवंबर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया था। उज्जैन में लगने वाली वैदिक घड़ी की लगत कुल 1 करोड़ 62 लाख है। जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वारा 300 साल पहले जंतर मंतर का निर्माण किया था। इसे पुनस्थापित करने के लिए यहां वैदिक घड़ी लगाई जा रही है।

8. तमिलनाडु में 14 नए सबस्टेशन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 14 नए सबस्टेशन का उद्घाटन किया है। इन सबस्टेशन की कुल लागत 373.22 करोड़ है। इसकी के साथ सीएम स्टालिन ने 8 नए सबस्टेशनों के निर्माण कि आधारशिला भी रखी है। नए बनने वाले 8 सबस्टेशन 110 किलोवाट के होंगे और इनकी अनुमानित लागत 130 करोड़ 18 लाख बताई जा रही है।

9. इसरो का चंद्रमा पर नया अतंरिक्ष यान

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ मिलकर इसरो चंद्रामा के अंधेरे वाले हिस्से में अंतरिक्ष यान भेजने की योजना बना रहा है।

10. तमिलनाडु प्राचीन महावीर मूर्तिया

किलुक्कुडी गांव जो शिवगंगई जिले के मवामदुरै पास स्थित है वहां दैन तीर्थंकर महावीर की एक हजार साल पुरानी दो मूर्तियां मिली है।

11. राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021

समाज में नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनल द्वारा दी गई सेवाओं को मान्यता देने के लिए साल 2021 का राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 7 नवंबर को राष्ट्रपती भवन में आयोजन किया गया था। इस पुरस्कार की शुरुआत 1973 में भारत सरकार के स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every year lakhs of people apply for competitive exams in India. Students study for years for these exams. One of the many sections that appear in the exam is the current affairs section. The preparation of which is essential for the candidates. From UPSC to Railways and many other government exams to higher education and job interviews, questions related to current affairs are asked everywhere. To help you with current affairs, Career India Hindi has brought you the latest daily current affairs page that will keep you at the forefront.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+