8 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 8 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

8 January 2023 Daily Current Affairs: सराकारी नौकरी प्राप्त करना कोई आसान कार्य नहीं है। लाखों उम्मीदवार सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं और आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं। दिन पर दिन प्रतिस्पर्धा से परीक्षा का स्तर भी बढ़ता जा रहा है और छात्रों की मेहनत का स्तर भी। भारत में सरकारी नौकरी के लिए कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है और इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न शामिल होते हैं जिसके उत्तरों से उम्मीदवारों को परीक्षा में स्कोर करने में आसानी होती है। परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए उम्मीदवार को करेंट अफेयर्स की पढ़ाई भी करनी होती है। जितनी अच्छी इस विषय की तैयारी उतना आसान इस सेक्शन में स्कोर करना होता है। करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए छात्रों को प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पढ़ने की आवश्यकता होती है और इसमें उसकी सहायता के लिए हम लाए हैं डेली करेंट अफेयर्स की सीरीज जो आपको प्रतिदिन होने वाली घटनाओं की जानकारी देता है। आइए जाने-

8 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 8 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

8 जनवरी 2023 के करेंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
परिवार के सदस्यों से आई जानकारी के अनुसार केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन सुबह 5 बजे के आस -पास उनके निवास हुआ। वह एक लंबी बीमारी से जुझ रहे थें। उनकी निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट किया और कहा "श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी उनकी सेवा और बुद्धि के लिए सम्मानित थे। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने यूपी में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से आहत उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

दिल्ली का वायु प्रदुषण
दिल्ली में हाल ही में दर्ज किया गया 301 एक्यूआई। हवा और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। सीएक्यूएम के अनुसार रेड क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता आने वाले दिनों में और गिरने के आसार है। तापमान गिरने और कम दृश्यता के कारण ट्रेन और विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का किया विस्तार
हाल ही में हिमाचल के सीएम ने अपनी कैबिनेत का विस्तार करते हुए 7 लोगों को इसमें शामिल किया है जो क्रमशः इस प्रकार है- विक्रमादित्य सिंह, धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह शामिल है।

प्रवासी भारतीय दिवस कंवेंशन 2023
हर साल भारत में 3 दिवसीय प्रवासी दिवस कंवेंशन का आयोजन किया जाता है। इस साल इस दिवस का आयोजन इंदौर, मध्य प्रदेश में किया जाएगा। 8 जनवरी से कंवेंशन की शुरुआत की जा रही है, जो कि 10 जनवरी तक चलेगा। जिसकी थीम है "प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति की भागीदारी"।

सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य महोत्सव आदि-शौर्य-पर्व पराक्रम का
आदि-शौर्य-पर्व पराक्रम का एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य महोत्सव है, जिसका आयोजन राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 23 जनवरी 2023 को किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन रक्षा मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। उस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को याद करना है और साथ ही समृद्ध संस्कृतिक विरासत का जश्न मनाना है। इसके साथ इस महोत्सव का उद्देश्य नेता जी सुभाष चंद्र बोस की बाहदुरी को मनाना है।

वीर गार्जियन 2023 संयुक्त वायु अभ्यास
भारत और जापान के बीच वीर गार्जियन 2023 संयुक्त वायु अभ्यास का आयोजन 12 जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। ये संयुक्त अभ्यास जापान के हायकुरी एयर बेस पर किया जाएगा। जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स शामिल होगी। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना के चार एसयू-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल-78 विमान शामिल होंगे, वहिं जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स क चार एफ-2 और चार एफ-15 विमानों रहेंगे।

वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट 2023
विदेश सचिव द्वारा एक घोषणा में एक नई पहल की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका आयोजन भारत द्वारा किया जाएगा। इस पहल के रूप में वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समित का आयोजन किया जाएगा जिसे भारत द्वारा होस्ट किया जाएगा। इसका आयोजन 12 जनवरी और 13 जनवरी 2023 के किया जाएगा, जिसकी थीम एकता की आवाज, एकता का उद्देश्य तय की गई है। आपको बता दें कि इस सम्मेलन में 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल, शुभंकर और गान का अनावरण
7 जनवरी 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के मशाल, शुभंकर और गान का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपल में किया गया। आपको बात दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन भोपाल, मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस साल इस गेम के पांचवे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

7 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 7 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में7 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 7 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है, जानिए इतिहास और महत्वप्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है, जानिए इतिहास और महत्व

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Many exams are conducted for government jobs in India and these exams include many questions related to current affairs, the answers of which help the candidates to score well in the exam. To score well in the exam, the candidate also needs to study current affairs. The better you prepare for this subject, the easier it is to score in this section. For the preparation of current affairs, students need to read current affairs daily and to help them in this, we have brought the series of Daily Current Affairs which gives you information about the happenings of the day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X