7 October 2022 Current Affairs हर साल होने वाली प्रतियोगिता परिक्षाओं, यूपीएसई, रेलवे, बैंकिंग और कई अन्य सरकारी परीक्षाओं के अलावा ढे़रों शिक्षण संस्थानों के इंटरव्यू में उम्मीदवारों से करेंट अफेयर्स के बारे में पूछा जाता है। ये डेली करेंट अफेयर्स होता है जिसेस संबंधित सबसे ज्यादा प्रश्न आते हैं। आज का युग प्रतिस्प्राधा का युग है। हर परीक्षा और शिक्षा में हर किसी को एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगी है। उम्मीदवार सालों साल इन परीक्षाओं की तयारी करते हैं। ताकि वह इन परीक्षाओं को पास कर एक अच्छे करियर की ओर अपना कदम बढ़ा सकें। सेक्टर सरकारी हो या प्राइवेट दोनों में ही कंपटीशन बढ़ता है जा रहा है और करेंट अफेयर्स पढ़ने की जरूर भी। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स जिससे आपको सहायता मिले और आपकी डेली नॉलेज भी बढ़ती रहे। आइए आपको 7 अक्टूबर 2022 के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में बताएं।बताते हैं।

टॉप करेंट अफेयर्स
नोबेल साहित्य पुरस्कार 2022
गुरुवार को नोबेल साहित्य पुरस्कार 2022 से सम्मानित फ्रांसीसी लेखिका और साहित्य की प्रोफेसर एनी अर्नॉक्स ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक सम्मान है, बल्कि लेखन में उनकी आगे की भागीदारी के संबंध में एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
23वां राष्ट्रमंडल खेल
अगला 23वां राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के मेलबर्न सहित 4 शहरों में 17 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय खेल तैराकी प्रतियोगिता
साजन प्रकाश ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई में एक नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। केरल का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपियन साजन प्रकाश ने फाइनल में स्वर्ण जीतने के लिए 1:59.56 सेकेंड का समय निकाला, केरल में पिछले संस्करण से अपने ही राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञान और तकनीक
यूएसए ने ड्राइवरलेस रोबोट टैक्सी लॉन्च की है। यह रोबोट टैक्सी रात में काम करेगी। ये रोबो-टैक्सी कंप्यूटर के आदेश से चल रही हैं। जिस क्रूज कंपनी ने इसे पेश किया है, उसने कहा है कि यात्री सुरक्षित और बिना किसी डर के जा सकते हैं।
केसीआर ने लॉन्च की अपनी राष्ट्रीय पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति'
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति को 'भारत राष्ट्र समिति' के रूप में एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











