7 November 2022 Current Affairs: प्रतियोगिता परीक्षाएं हो या फिर अन्य परीक्षाएं, प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कॉम्पीटिशन की कोई कमी नहीं है। आज के इस समय में हर सरकारी परीक्षा, एंट्रेंस टेस्ट या अन्य परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स विषय से कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में सभी को पता होना चाहिए कि दिन प्रतिदिन देश-दुनिया में किस तरह की गतिविधियां चल रही है। करेंट अफेयर्स अब केवल परीक्षाएं तक समित नहीं है अब कई इंटरव्यू में भी छात्रों से आज क्या हुआ? या आज की सबसे बड़ी खबर क्या है? हाल ही में कौनसी बड़ी घटना ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया आदि जैसे सवाल पूछे जाते हैं। इन परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहना आपके लिए अतिआवश्यक है। अभी हाल की बात करें तो कई नौकरियों की परीक्षाओं की भर्ती निकाली गई है। जिसकी तैयारी में छात्र लगे हुए हैं, तो ऐसे में आपको हाल ही में हो रही बड़ी घटनाओं की जानकारी होना आवश्यक है ताकि आप इन परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकें। यहां हम लाए हैं आपके लिए दिन प्रतिदिन हो रही घटनाओं का एकत्रित ज्ञान।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बातने जा रहें 7 नवंबर 2022 के करेंट अफेयर्स के बारे में जिसका ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में आपकी सहायता करेगा। आइए जाने-

7 नवंबर 2022 का करेंट अफेयर्स
1. शिशु सुरक्षा दिवस
हर साल 7 नवंबर को शिशु सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। हर साल इसे एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को बाल संरक्षण, बच्चों की हिंसा और शोषण आदि को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का अनुच्छेद 19 के बच्चों की सुरक्षा देने के लिए प्रावधान है। इसके माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा, बाल विकास, संरक्षण दिया जाता है। इस साल यानी 2022 की बात करें तो आपको बता दें की मैक्रोट्रेंड्स के अनुसार 1000 जीवित जन्म पर 27.695 की मृत्यु होती है। इससे पता चलता है 2022 में 3.74 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पिछले साल की बात करें तो उस समय मृत्यु रेट 28.772 थी। इस साल शिशु सुरक्षा दिवस 2022 की थीम "शिशुओं की सुरक्षा, संवर्धन और विकास करना" है।
2. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
हर साल राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 7 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को कैंसर की बीमारी के प्रति के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। कैंसर एक गंभीर बीमारियों में से एक हैं और सबसे घातक बीमारी है। यदि हम डब्ल्यूएचओ की बात करें तो उसके अनुसरा कैंसर दूसरी सबसे घातक बीमारी है जो ज्यादातर लोगों की मौत का कारण है। कुछ आंकड़ों की माने तो हर साल भारत में करीब 1.1 मिलियन लोग की घातक बीमारी से मर जाते हैं।
3. आर्मी कमांडर सम्मेलन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7 नवंबर को आर्मी सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन की तिथि को लेकर जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई थी। सम्मेलन का आयोजन 11 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। चार दिन तक होने वाले इस सम्मेलन में भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतियों पर निर्णय लिया जाएगा इसके साथ आने वाले भविष्य को ध्यान में रखते हुए देश की सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार- विमर्श किया जाएगा।
4. ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर सुप्रिम कोर्ट का बड़ा फैसला
आज ईडब्ल्यूएस आरक्षण में सुप्रिम कोर्ट में हुई सुनवाई पर 5 जजों की बैंच ने अपना फैसला सुनाया। 5 में तीन जजों ने आरक्षण के हक में थे और दो आरक्षण के खिलाफ। 3-2 के वोट के साथ ईडब्ल्यूएस आरक्षण बरकार रहेगा। इस कोटे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ण को आरक्षण दिया गया है। समाज की हालिया स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस जस्टिक दिनेश माहेश्वरी, जस्चिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस बेला त्रिवेदी ने ईडब्ल्यूएस के समर्थन में वोट किया और सीजेआई यू यू ललित और जस्टिस एक रवींद्र भट्ट ने इस आरक्षण के खिलाफ में वोट किया।
5. नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी के नए चेयरमन किशोर के बसा
किशोर के बसा जो कि महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के वाइस चेयरमैन है उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी) के नए चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है। वह ओडिशा के पहले समाजिक विज्ञानिक है जिसे इस पद के कार्यभार को संभालने का मौका मिला है।
6. विश्व यात्रा बाजार 2022
विश्व यात्रा बजार की शुरुआत हो चुकी है इसका आयोजन 7 नवंबर यानी आज लंदन में किया गया है। विश्व यात्रा बाजार 7 नवंबर से 9 नवंबर तक चलेगा। इस बाजार में भारत ने भी भाग लिया है। कोविड के पूरे दो साल बाद विश्व यात्रा बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इस साल विश्व यात्रा बाजार 2022 की थीम है "यात्रा का भविश्य अब शुरू होता है"। इस यात्रा बाजार में भारत खुद को पर्यटन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में प्रदर्शित करेंगा।
7. टी 20 मैच सेमी-फाइनल
टी 20 सेमी फाइनल में भारत इंग्लेड के साथ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड का पहला सेमी-फाइनल मैच 9 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को इंडिया और इंग्लैंड का दूसरा सेमी-फाइनल मैच होगा। इन मैचों को जीतने वाली टीम टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जाएगी।
8. बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप
25 से 31 के बीच आयोजिन होने वाले बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप कुछ कारणों के वजह से 1 से 6 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी। बीडब्ल्यूएफ का आयोजन टोक्यो, जपान में किया गया था। जहां
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा ने महिला सिंगल्स एसयू5 फाइनल में मामिको टोयोडा को 21-12, 21-12 से हरा कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। वहीं पुरुष सिंगल्स में प्रमोद भगत ने एसएल3 में 21-19, 21-19 से नितेश कुमार को हरा कर गोल्ड मैडल जीता। नितेश कुमार भी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











