5 November 2022 Daily Current Affairs: 5 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिसकी जानकारी आज के समय में सबके लिए आवश्यक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि व्यक्ति किस उम्र का है, छोटा है कि बड़ा है, स्कूल में है या नौकरी कर रहा है। सबसे जरूरी बात ये है कि ज्ञान प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती है और यदि ये होने वाली परीक्षा या इंटरव्यू में आपके लिए सहायक हो तो ये ज्यादा लाभकारी साबित होता है। हर साल सरकारी नौकरी के लिए कई प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन सभी सरकारी नौकरी आदि के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार सालों साल मेहनत करते हैं। इन सभी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स, जीए से संबंधित कई प्रश्न पूछें जाते हैं, मुख्य तौर पर करेंट अफेयर्स से संबंधित।

करेंट अफेयर्स का अच्छा ज्ञान प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इस विषय पर अपनी पकड़ बनाना आवश्यक है और ऐसा करने के लिए उन्हें रोजाना होने वाली देश-दुनिया की गतिविधियों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है तभी वह इन मुद्दों और कांसेप्ट को क्लियर कर पाएंगे। इसमें विषय में आपकी नॉलेज बढ़ाने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है लेटेस्ट और टॉप करेंट अफेयर्स की जानकारी। आइए आपको इस आर्टिकल के माध्यम से 5 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में बताएं।

5 November 2022 Daily Current Affairs: 5 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

5 नवंबर 2022 के टॉप करेंट अफेयर्स

नेशलन टेक्निकल टेक्सटाइल्स मिशन

हाल ही में 74 करोड़ की लागत वाले 20 रणनीतिक रिसर्च परियोजानाओं को मनजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में स्पेशलिटी फैब्रिक, स्मार्ट टेक्सटाइल, एग्रो टेक्सटाइल, स्पोर्ट्स टेक्सटाइल, जियो टेक्सटाइल सेगमेंट और प्रोटेक्टिव गियर जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं को मंजूरी केंद्रीय कपड़ मंत्री पीयूष गोयल द्वारा दी गई है।

साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार की पहल

देश में साइबर क्राइम बहुत अधिक बढ़ रहा है इसकी रोकथाम के लिए केंद्रिय सरकार ने मोबाइल सीम कार्ड को खरीदने के लिए इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों को सीमित किया है। अब केवल 5 दस्तावेजों (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राविंग लाइसेंस, इलेक्ट्रिसिटि बिल और पासपोर्ट) के माध्यम से भी सीम कार्ड खरीदा जा सकता है।

संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण 2022 (जॉइंट मिलिट्री ट्रोनिंग)

भारतीय वायु सेना और रॉयल सिंगापुर वायु सेना के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण का 11 संस्करण (एडिशन) शुरू हो चुका है। आपको बता दें की संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण 3 नवंबर 2022 से शुरू किया गया है। इसका आयोजन वायु सेना स्टेशन कलाईकुंडा में किया गया है। इस सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण 9 नवंबर से 18 नवंबर के बीच आयोजिक किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्चुअली सिक्किम में कई परियोजनाओं का उद्घान और शिलान्यास किया

4 नवंबर 2022 की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र और राज्य की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। उन्होंने रंगपो सिक्किम और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे अटल सेतु का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत दक्षिण सिक्किम के रवंगला में गंजू लामा गर्ल्स हॉस्टेल और पूर्वी सिक्किम में दो लेन वाली चिसोपानी ट्रैफिक टनल का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जिला अस्पताल, विश्व नवीकरण आध्यात्मिक ब्रह्माकुमारी केंद्र नामची आदि की आधारशिला रखी।

सतकर्ता जागरूकता सप्ताह (Vigilance awareness week)

भ्रष्टातार निरोधक निगरानी केंद्रीय सतकर्ता आयोग ने सार्वजनिक ईमानदारी को बढ़ावा देन के लिए 31 अक्टूबर से 6 नवंबर को सतकर्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया है। इस सप्ताह का आयोजन एक थीम "एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत" के साथ किया गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ नई वेबसाइट की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में हो रहे भ्रष्टाचार पर को खत्म करने के लिए केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक शिकायत मैनेजमेंट प्रणाली की वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट को राष्ट्र राजधानी दिल्ली मे लॉन्च किया गया है।

गंगा उत्सव का छठा संस्करण

हाल ही में दिल्ली में गंगा उत्सव के छठे संस्करण (6वें एडिशन) का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा किया गया है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य भारत में नदी घाटियों नदीयों के कायाकल्प के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना है ताथ ही इन नदियों का उत्सव मनाना है। भारतीय स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूरे होने के खुशी में नमामि गेंगे को विशेष रूप से स्थापति करने के लिए इस उत्सव को 75 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को खतरे को आपदा बनने से रोकन, शुरुआती चेतावनियों और लोगों की जान बचाने के कार्यों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

4 November 2022 Daily Current Affairs: 4 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
To get a good knowledge of current affairs, it is necessary for the candidates to have a grip on this subject and to do so they need to keep an eye on the country-world activities that happen on a daily basis only then they will be able to clear these issues and concepts. In this, Career India Hindi has brought the latest and top current affairs information to increase your knowledge in the subject. Let us tell you about the top current affairs of November 5 through this article.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+