4 November 2022 Daily Current Affairs: 4 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

4 November 2022 Daily Current Affairs: सरकारी नौकरी प्राप्त करना आज के समय में आसान कार्य नहीं है। भारत में हस साल सरकारी नौकरी के लिए लाखों प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन परीक्षाओं के लिए छात्र सालों साल तैयारी करते हैं। इन परीक्षा में सबसे अधिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिन छात्रों की इस विषय पर पकड़ अच्छी है वह तो इस विषय में परीक्षा के दौरान अच्छा स्कोर करते हैं जो इस विषय में कमजोर हैं उनके लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसे में छात्र डेली करेंट अफेयर्स पर ध्यान देकर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। उन्हें हर रोज करेंट अफेयर्स पढ़ना चाहिए। इससे न केवल छात्रों की पढ़ने की आदत बढ़ेगी साथ ही उनकी करेंट अफेयर्स में भी दिलच्सपी बढ़ेगी इससे उनकी नॉलेज अच्छी होगी जिसके माध्यम से वह परीक्षा में अच्छा स्कोर कर पाएंगे। जब उनकी करेंट अफेयर्स की नॉलेज अच्छी होगी तो उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इसमें आपकी सहायत करने के लिए हम लाएं है डेली करेंट अफेयर्स की सीरिज जो करेंट अफेयर्स में आपका ज्ञान बढ़ाने आपकी सहायता करेगी।

4 November 2022 Daily Current Affairs: 4 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

केंद्रिय शिक्षा मंत्रालय ने ग्रेडिंग इंडेक्स 2020-21 की रिपोर्ट जारी की

केंद्रिय शिक्षा मंत्रालय द्वारा ग्रेडिंग इंडेक्स 2020-21 की रिपोर्ट जारी की गई है इस रिपोर्ट में भारत के छट राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य यानी यूनियन टेरिटरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। लेवल 3 की श्रेणी में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें इन राज्यों ने 901 से 950 के बीच का स्कोर प्राप्त किया है। उन राज्यों के नाम कुछ इस प्रकार है- पंजाब, केरला, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात। भारती यूटी जो लेवल 2 में शामिल है वो है चंडीगढ़।

इंडियन अर्बन ट्रांसपोर्ट सेमिनार एंड एक्सपो 2022

श्री हरदीप सिंह पुरी जो की केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हैं और केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन ने संयुक्त रूप से मिलकर कोच्ची में 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सपो का आयोजन 4 नवंबर 2022 को किया जाएगा। एक्सपो 4 से 6 नवंबर 2022 तक चलेगा।

भारतीय सेना की नई लड़ाकू वर्दी

भारतीय सेना के लिए नई डिजिटल विधटनकारी पैटर्न वाली वर्दी के लिए आईपीआर दर्ज कर दिया गया है। जनवरी 2022 में इस वर्दी का शोकेस किया गया था, ताकि इसके दुरुपयोग को राका जा सके। इस नई लड़ाकू वर्दी पर अपना स्वामित्व स्थापित करने के लिए वर्दी के डिजाइन को पेटेंट करवाया गया है। ये प्रक्रिया जनरल पेटेंट डिजाइन और ट्रेडमार्क कोलकता द्वारा पूरी की गई है।

दिल्ली की एयर क्वालिटी

हाल ही में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बंद किया गया है। दिल्ली में एक्यूआई (AQI) 400 से 500 के बीच बताया गया है जिसे गंभीर बताया जा रहा। हाल ही में आई खबरों के अनुसार बात करें तो दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक्यूआई 700 दर्ज किया है। नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह बाहत जाते समय एन5 मास्क का प्रयोग करें। इसी के साथ आपकों बता दें की दिल्ली में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को कल से यानी 5 नवंबर से बंद किया गया है।

सीआरपीएफ की पहली महिला आईजी

एनी अब्राहम और सीमा डूंडिया सीआरपीएफ रैपिड एक्शन फोर्स की आईजी बनने वाली पहली महिलाएं है। ये पहली बार हुआ है जब सीआरपीएफ में एक महिला को आईजी का पद प्राप्त हुआ है और जो रैपिड रिस्पांस फोर्स की कमान संभालेंगी। इसी के साथ आपको बता दें की ये दोनों महिला अधिकारियों ने सीआरपीएफ 1987 में ज्वाइन की थी तब भी ये पहली महिला थी जो सीआरपीएफ में शामिल हुई थीं।

जम्मू-कश्मीर की पहली महिला ई-रिक्शा चालक

सीमा देवी नाम की महिला जम्मू-कश्मीर में ई-रिक्शा चलाने वाली पहली महिला ड्राइवर बनी। वह जम्मू के नगरोटा इकाले में ई-रिक्शा चलाती हैं।

केशिनी राजेश ने जीता वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल

दिल्ली में आयोजित हुई वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की वेटरलिफ्टर 23 वर्ष की केशिनी राजेश ने गोल्ड मेडल जीत भारत का नाम रोशन किया। ये मेडल उन्होंने केटलवेल कैटगरी में जीता है। इस कैटगरी में दोनों हाथों में 16-16 किलो के वजन के साथ 10 मिनट बिना गिर साइकलिंग मोड में परफॉर्म करना होता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Getting a government job is not an easy task these days. Every year lakhs of competitive examinations are organized for government jobs in India. Students prepare for these exams year after year. Most current affairs questions are asked in these exams. To help you in this, we have brought a series of daily current affairs which will help you to increase your knowledge in current affairs.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+