4 December 2022 Daily Current Affairs: 4 दिसंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

4 December 2022 Current Affairs: प्रतियोगिता परीक्षाएं हो या फिर अन्य परीक्षाएं, प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कॉम्पीटिशन की कोई कमी नहीं है। आज के इस समय में हर सरकारी परीक्षा, एंट्रेंस टेस्ट या अन्य परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स विषय से कई सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में सभी को पता होना चाहिए कि दिन प्रतिदिन देश-दुनिया में किस तरह की गतिविधियां चल रही है। करेंट अफेयर्स अब केवल परीक्षाएं तक समित नहीं है अब कई इंटरव्यू में भी छात्रों से आज क्या हुआ? या आज की सबसे बड़ी खबर क्या है? हाल ही में कौनसी बड़ी घटना ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया आदि जैसे सवाल पूछे जाते हैं। इन परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहना आपके लिए अतिआवश्यक है। अभी हाल की बात करें तो कई नौकरियों की परीक्षाओं की भर्ती निकाली गई है। जिसकी तैयारी में छात्र लगे हुए हैं, तो ऐसे में आपको हाल ही में हो रही बड़ी घटनाओं की जानकारी होना आवश्यक है ताकि आप इन परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकें। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 4 दिसंबर 2022 के करेंट अफेयर्स के बारे में जानकारी देंगे, जिसका ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में आपकी सहायता करेगा।

4 December 2022 Daily Current Affairs: 4 दिसंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

4 दिसंबर का करेंट अफेयर्स

भारतीय नौसेना दिवस

हर साल भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को भारतीय नौसेना और उसकी उपलब्धियों और सेना में उनके रोल को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 4 दिसबंर को भारतीय नौसेना दिवस मनाने के लिए इस लिए चुना गया क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरन भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के पीएनएस खैबर सहित अन्य 4 जहाजों को डूबो दिया था। इसी के साथ इस दिन को भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के अफसरों की याद करने के लिए भी मनाया जाता है। हर साल भारतीय नौसेना दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल (2022) में इस दिवस को मनाने के लिए "स्वर्णिम विजय वर्ष" थीम तय की गई है। भारतीय नौसेना दिवस का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जाना है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का फाइनल मैच अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित किया गया था। विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मैच सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच खेला गया, जिसमें सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया। जयदेव की अगुवाई वाली सौराष्ट्र ने 14 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।

नासा द्वारा नए ग्रह की खोज

हाल ही में नासा के वैज्ञानिको ने एक नए ग्रह की खोज की है। जिसे पृथ्वी जैसा बताया जा रहा है। एस्ट्रोनॉमर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये ग्रह केप्लर-10 सी से भी अधिक बड़ा है। आपको बता दें की प्राप्त जानाकारी के अनुसार ये ग्रह पृथ्वी से 10 गुना ज्यादा बड़ा है। इस ग्रह की घोषणा करते हुए नासा ने ये ग्रह के नाम की घोषणा की और ग्रह का नाम TOL-1075 b बताया। पृथ्वी के मुकाबले ज्यादा बड़ा होने के कारण इसे सुपर अर्थ भी कहा जाता है।

विकलांग व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

3 दिसंबर को विकलांग व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन 2021 और 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार के वितरण के लिए किया गया था। कोरोना के चलते पिछले साल इस समारोह का आयोजन नहीं किया गया था और इस साल दोनों साल के पुरस्करा साथ दिए गए। 2021 के लिए 25 व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2022 के लिए 29 व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को इस पुरस्करा से सम्मानित किया गया।

विश्व की सबसे महंगे शहर की लिस्ट जारी

हाल ही में द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे द्वारा एक लिस्ट जारी की गई है। ये सर्वे रहने के लिए विश्व के सबसे महंगे शहरों के बारे में जानने के लिए किया गया था। इस सर्वे में 172 शहरों को शामिल किया गया था। जारी इस सूची के अनुसार न्यूयॉर्क शहर विश्व का सबसे महंगा शहर है। आइए आपको इस सर्वे के अनुसार चुने गए टॉप 5 शहरों के बारे में बताएं -
1. न्यूयॉर्क, यूएसए 6. ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
2. सिंगापुर, सिंगापुर 7. जिनेवा, स्विट्जरलैंड
3. तेल अवीव, इज़राइल 8. सैन फ्रांसिस्को, यूएसए
4. हांगकांग, चीन 9. फ्रांस
5. लॉस एंजिल्स, यूएसए 10. कोपेनहेगन, डेनमार्क

जी 20 शेरपा बैठक

भारत के राजस्थान के उदयपुर में पहली जी 20 की शेरपा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक किया जाना है। जी-20 शेरपा बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत द्वारा की जाएगी। जी 20 के समूह के सदस्यों के नेताओं के शेरपा (निजी दूत) द्वारा साल भर होने वाली बाचित की निगरानी की जाती है और साथ ही जी-20 के मूल कार्यों का समन्वय भी किया जाता है।

स्वर धरोहर पर्व 2022

स्वर धरोहर पर्व 2022 का आयोजन 2 को किया गया था। ये महोत्सव 2 से 4 दिसंबर तक चलेगा। 3 दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन सेंट्रल विस्टा, इंडिया गेट, नई दिल्ली में किया गया है। स्वर धरोहर पर्व 2022 भारत के संस्कृति मंत्रालय ने स्वर धरोहर फाउंडेशन से साथ मिलकर कलंजलि के तहत इस महोत्सव का उद्घाटन किया था। स्वर धरोहर पर्व 2022 एक संगीत और साहित्स महोत्सव है जिसमें भारत के प्रतिष्ठित कला और संस्कृति और साथ ही भारतीय राज्यों की सांस्कृति, विरासत और साहित्यिक कला को प्रदर्शित किया जाता है।

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया

3 दिसंबर को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को भारत सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग की श्रेणी में 2022 के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। ये पुरस्कार उन्हें अमेरिका में भारतीय दूत तरनजीत सिंह संधू द्वारा दिया गया। पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने कहा - "भारत मेरा एक हिस्सा है, मैं जहां भी जाता हूं भारत को अपने साथ लेकर चलता हूं" इसके साथ उन्होंने आगे कहा "मैं इस अपार सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का बहुत आभारी हूं। मुझे आकार देने वाले देश द्वारा इस तरह से सम्मानित किया जाना अविश्वसनीय रूप से सार्थक है।"

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

3 December 2022 Daily Current Affairs: 3 दिसंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए3 December 2022 Daily Current Affairs: 3 दिसंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

World's Oldest Cities: जानिए दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे मेंWorld's Oldest Cities: जानिए दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Be it Tiogita exams or other exams, there is no dearth of competition in this era of competition. In today's time many questions are asked from current affairs topic for every government exam, entrance test or other exams. In whose preparation students are engaged, then it is necessary to know about the big events happening recently so that you can prepare for these exams. Through this article, we will give you information about current affairs of December 4, 2022, knowledge of which will help you in preparing for competitive exams.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X