31 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 31 अक्टूबर 2022 के लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के बारे में

31 October 2022 Daily Current Affairs: भारत सरदार पटेल की 147 वीं जयंती मनाने जा रहा है साथ ही इस साल भारत अपना 9वां राष्ट्रीय एकता दिवस की भी मना रहा है। आज ही के दिन (31 अक्टूबर) 1875 में भारत के लोह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार पटेल का जन्म हुआ था। उन्होंने भारत की स्वतंत्रा के लिए और भारत के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाई है। आज जिस भारत में हम रह रहे हैं उसका एकीकरण सरदार पटेल द्वारा ही मुमकिन हो पाया है। भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के सरदार पटेल ने 565 रियासतों का राजनीतिक एकीकरण करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने लोगों में देश को स्वतंत्र बनाने के लिए एकता की भावन जगाई। उनकी इसी विरासत को ध्यान में रखते हुए और इसे आगे बढ़ाने के लिए 2014 में भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। इतना ही नहीं उन्हें समर्पित करते हुए गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया जिसका अनावरण 31 अक्टूबर 2018 में उनकी 144वीं जयंती पर किया गया।

31 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 31 अक्टूबर 2022 के लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के बारे में

भारत में हर साल करबी लाखों लोग हैं जो यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, सरकारी नौकरी या कई अन्य नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इस सभी के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिसे पास करना कोई आसान कार्य नहीं है। इस परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार सालों साल मेहनत करते हैं। जैसे जैसे समय बढ़ रहा है करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न भी अधिक हो रहे हैं। इतना ही नहीं इस विषय की प्रथामिकती भी बढ़ रही है। अब केवल सरकारी नौकरी या यूपीएससी की परीक्षा ही नहीं जहां के लिए करेंट अफेयर्स महत्वपूर्ण है बल्कि कई शिक्षण संस्थानों में और यहां तक की जॉब इंटरव्यू में भी करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं। ताकि वह जान सके की उम्मीदवार आस-पास और देश-दुनिया में हो रही घटनाओं की कितनी जानकारी रखता है इसके प्रति कितना जागरूक है। इस लिए उम्मीदवारों को डेली करेंट अफेयर्स पढ़ने की आवश्यकता है ताकि उनका ज्ञान बी बढ़े और उनमें आत्मविश्वास की भी कमी न हो। परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के प्रश्नों के उत्तर देने में आपकी सहायता के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है डेली करेंट अफेयर्स की सीरिज जो लेटेस्ट खबरों की जानकारी। आइए जाने आज के करेंट अफेयर्स के बारे में।

राष्ट्रीय एकता दिवस 2022

भारत इस साल सरदार पटेल की 147वीं जयंती के साथ 9वीं राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। इस दिवस को मनाने का फैसला भारतीय सरकार द्वारा 2014 में लिया गया था। सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया था। इसके ठीक 4 साल बाद पटेल की 144वीं जयंती पर स्टैचू ऑफ यूनिटी का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया जो पटेल की याद में और उनके भारत के लिए किए गए योगदानों के लिए समर्पित है। आपको बता दें की स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल की कांस्य की प्रतिमा है जो पूरे विश्व की सबसे ऊंची प्रतीमा है।

भारतीय चुनाव आयोग करेगा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी

राजधानी दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी 31 अक्टूबर 2022 और 1 नवंबर 2022 को करने वाला है। इस सम्मेलन में ईएमबी की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में 11 देशों के लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। शामिल होने वाले 11 देशों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- संयुक्त राज्य अमेरिक, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, मॉरीशस, काबो वर्डे, ग्रीस, साओ टोमे और प्रिंसिपे, अर्मेनिया, चिली,माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, और फिलीपींस। इसके अलावा तीन अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी इस सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं जो कि इस प्रकार है- आईएफईएस, अंतर्राष्ट्रीय आईडीए, यूएनडीपी इंडिया।

ब्रिटेन में सिखों को सम्मानित करने के लिए सिख सैनिक की प्रतिमा का अनवारण

दुनिया भर में हुए संघर्षों में ब्रिटेन के लिए लड़ने वाले सिखों को सम्मानित करने के लिए ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर विक्टोरिया पार्क में ग्रेनाइट प्लिंथ पर सिख सैनिक की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। अनावरण की प्रक्रिया रविवार, 30 अक्टूबर 2022 को डी मोंटफोर्ट हॉल में की गई। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना में 20 प्रतिशत से अधिक सिख शामिल थें। अजमेर सिंह बसरा ने इस स्मारक के अनावरण पर गर्व प्रदर्शित किया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
India is going to celebrate the 147th birth anniversary of Sardar Patel as well as this year India is also celebrating its 9th National Unity Day. On this day (October 31) in 1875, Sardar Patel, known as the Iron Man of India, was born. He has played the most important role for the independence of India and in the creation of India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+