29 September 2022: जानिए 29 सितंबर के टॉप करेंट अफेयर्स

29 September 2022 Current Affairs डेली करेंट अफेयर्स रोजमरा के जीवन का एक हिस्सा बन गया है। ये एक ऐसा दौर हैं जहां हर किसी को ये जानकारी तो होनी चाहिए की उनके आस-पास क्या चल रहा है। देश -विदेश में किस प्रकार की गतिविधियां हो रही है। कई बार किसी बड़े मुद्दे पर चर्चा करते हुए आप शांत रहते हैं क्योंकि आपको उसकी जानकारी है नहीं है तो अक्सर ही लोगों को अजबी महसूस होता है। इतना ही नहीं परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए तो करेंट अफेयर्स और भी महत्वपूर्ण हैं। भारत में हर साल हजारों सरकारी नौकरीयों की भर्ती निकाली जाती हैं इन सभी भर्तीयों में परीक्षाओं का आयोजन होता है और उनमें करेंट अफेयर्स का एक सेक्शन जरूर होता है। यदि आपका करेंट अफेयर्स अच्छा है तो परीक्षा में आपके अंक बढ़ जाते हैं। इसमें अच्छे होने और इसकी तयारी का सबसे अच्छा तरीका ये होगा की आप इसे डेली पढ़ें इससे आपकी न केवल नॉलेज अच्छी होगी बल्कि आपके पढ़ने की आदत भी और दुरुस्त होगी। प्रतियोगिता परीक्षा, यूपीएससी, रेलेवे और अन्य परीक्षाएं और इंटरव्यू की तयारी करने वाले छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स काफि फायदेमंद होता है। लेकिन इस युग में बच्चे भी करेंट अफेयर्स में दिलचस्पी ले रहें ताकि उनकी नॉलेज बढ़ सके। आपकी करेंट अफेयर्स में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स जिसे आप कभी भी कहीं अपने फोन में आसानी से पढ़ सकते हैं। आइए जाने आज के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में।

29 September 2022: जानिए 29 सितंबर के टॉप करेंट अफेयर्स

टॉप करेंट अफेयर्स

1. विश्व समुद्री दिवस

विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर महीने के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है जो इस बार 29 सितंबर को है। इस दिन की शुरुआत 1978 में हुई थी। इस साल 2022 में विश्व समुद्री दिवस कि थीम "हरित नौवहन के लिए नई तकनीकें" तय की गई है। विश्व समुद्री दिवस का उद्देश्य शिपिंग सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण और इसकी सुरक्षा के महत्व को फैलाने के लिए मनाया जाता है।

2. विश्व हृदय दिवस

हर साल विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हृदय रोगों के बारे में जनजागरुकता फैलाना है और इसके वैश्विक प्राभव को कम करने का प्रयास करना है। शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हमरा हृदय है जिसका ध्यान रखना हमारे लिए आवश्यक है लेकिन इस पर हमारी खराब जीवनशैली और आदतों का बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसे लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व हृदय दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है "हर दिल के लिए दिल का इस्तेमाल करें"

3. उल्कापिंड को हटाने में नासा ने हासिल की कामयाबी

स्पेसक्राफ्ट को एस्ट्रॉयड डिमोफोर्स में भेजा गया था। इस स्पेसक्राफ्ट को पीछले साल नवंबर में स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। ये एस्ट्रॉयड डिमोफोर्स पृथ्वी से 6.3 मिलियन मील की दूरी पर है। 28 सितंबर 2022 की 5:30 बजे नासा द्वारा भेजा स्पेसक्राप्ट एस्ट्रॉयड डिमोफोर्स से टकराया। ये स्पेसक्राफ्ट एस्ट्रॉयड डिमोफोर्स के एक दम केंद्र में क्रैश हुआ था।

4. भारतीय सरकार ने पीएफआई पर लगाया पांच साल का बैन

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया- पीएफआई और उसके सहयोगियों पर केंद्र सरकार ने पांच साल का बैन घोषित किया। सरकार ने कहा कि यदि इन पर बैन लगाया गया तो आगे इस अवसर का उपयोग वह विध्वंसकारी गतिविधियों को अनजाम देने के लिए कर सकती है। जिसकी वजह से पब्लिक ऑर्डर में गड़बड़ी हो सकत है इसलिए पीएफआई और उसके सहयोगियों पर बैन आवश्यक है।

5. भारत के नए सीडीएस का एलान

भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के बाद से ही दूसरे सीडीएस के चुनाव की चर्चा हो रही है। आखिरकार दूसरे सीडीएस का चुनाव हो चुका है। भारत के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के लिए लेफ्टिनेंट जनरल अनिक चौहन को नियुक्त किया गया है।

6. सुनील छेत्री फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी

भारत के फुटबॉल प्लेयर सुनील छेत्री विश्व में सबसे अधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ीं है। प्रथम स्थान पर रोनाल्डो और दूसरे स्थान पर मैसी है। सुनील छेत्री की इस उपलब्धी पर और जोरदार प्रदर्शन पर फीफा (विश्व फुटबॉल संघ) ने भारत की फुटबॉल टीम के कैप्तान सुनील छेत्री के करियर और जीवन पर तीन एपिसोड की एक सीरीज जारी की है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय मैचों में कुल 84 गोल मार के तीसरा स्थान हासिल किया है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Current affairs are very beneficial for students preparing for competitive exams, UPSC, railways and other exams and interviews. But in this age, children should also be interested in current affairs so that their knowledge can increase. To help you with your current affairs, Career India Hindi has brought you Daily Current Affairs which you can easily read on your phone anytime, anywhere.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+