29 November 2022 Daily Current Affairs: 29 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

29 November 2022 Daily Current Affairs: करेंट विषय आज के समय एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। इस किसी शैक्षिक संस्थान का इंटरव्यू हो या सरकारी नौकरी की परीक्षा या प्राइवेट कंपनी के जॉब इंटरव्यू ऐसा कोई स्थान नहीं रह गया है जहां करेंट अफेयर्स से संबंधित कोई प्रश्न न हो। करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न छात्र से इसलिए पूछा जाता है ताकि जाना जा सके की हाल में हो रही घटनाओं स वह कितने अवगत है। आज के समय में देश-विदेश, स्पोर्ट्स, राजनीति से संबंधित कई प्रश्न पूछे जाते हैं। इंजनेट और डिजिटल के इस जमाने में करेंट अफेयर्स की जानाकारी प्राप्त करना कोई मुश्किल नहीं है लेकिन इसमें अपने पकड़ अच्छी करने के लिए आपको डेली करेंट अफेयर्स पढ़ने की जरूरत है। आइए आपकों आज के करेंट अफेयर्स के बारे में बताएं।

29 November 2022 Daily Current Affairs: 29 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

29 नवंबर 2022 के करेंट अफेयर्स

फिलिस्तीनी लोगों का एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

हर साल 29 नवंबर को फिलिस्तीनी लोगों का एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। ये संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित एक आयोजन है जिसे न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, जिनेवा, वियना और नौरोबी में आयोजित किया जाता है। इस दिवस को 181वें संकल्प की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है, जब महासभा द्वारा फिलिस्तीन का विभाजना का संकल्प अपनाया था। इस दिवस की शुरुआत 1978 में 2 दिसंबर हुई थी। जिसे 1977 में संयुक्त राष्ट्र सभा महासभा संकल्प 32/40 बी के माध्यम से इस दिवस को मनाने की स्थापना की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा

दिसंबर 2022 में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र को भारत द्वारा महात्मा गांधी की प्रतीमा भेंट में दी जाएगी। जिसका अनावरण 14 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रतिमा को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के उत्तर लॉन में स्थापित किया जाना है। आपको बता दें की संयुक्त राष्ट्र को दी जाने वाली महात्मा गांधी की प्रतिमा को भारत के सर्वोच्चय पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित राम सुदार द्वारा डिजाइन किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला पुरस्कार 2022

हर साल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया जाता है इस मेले की शुरुआत 14 नवंबर को आयोजित किया गया था जिसका समापन 27 नवंबर 2022 को हुआ। 41 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया था। इस मेला के समापन के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला पुरस्कार 2022 "सार्वजनिक संचार और आउटरीच की दिशा में उत्कृष्ट योगदान" के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के पवेलियन को दिया गया है।

एयरो इंडिया 2022

एयरो इंडिया प्रदर्शनी 2023 का आयोजन 13 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी को समाप्त होगा। एयरो इंडिया का आयोजन हर दो साल में किया जाता है। इसकी शुरुआत 1996 में रक्षा विभाग द्वारा बैंगलोर में वायु सेना के बेस पर आयोजित किया गया था। तभी से हर दूसरे साल एयरो इंडिया का आयोजन किया जाता है। 2023 में आयोजित होने वाला एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2022

एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2022 का आयोजन फिलीपिंस में किया गया है। इस चैंपियनशिप तमिलनाडु, भारत के खिलाड़ी हर्षवर्धन ने टूर्नामेंट में 7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों और महिनाओं के लिए आईबीए यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशि

14 नवंबर 2022 से स्पेन के ला नुसिया में इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित किया गया है। इस चैंपियनशिप में चेन्नई, भारत के विश्वनाथ सुरेश ने पुरुषों के 48 किलो भार वाली श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।
महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देविका ने 52 किलोग्राम की श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।

पौना शर्मा ने मिला बॉक्सिंग में 48 किलो की श्रेणी में रजत पदक जीता। वहीं पुरुष बॉक्सिंग में 58 किग्रा के भार वाली श्रेणी में आशीष ने रजत पदकी जीता।

ऑस्ट्रा हिंद 22

ऑस्ट्रा हिंद 22 एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है जिसका आयोजन 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 को किया जाना है। ऑस्ट्रा हिंद 22 का आयोजन महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया है जो की राजस्थान में स्थित है। इस अभ्यास में भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास है।

हरिमौ शक्ति 2022

भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास जिसे हरिमऊ शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इसक आयोजन 28 नवंबर को पुलाई, क्लुआंग, मेलेशिया में किया गया है। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 28 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा। इस सैन्य प्रशिक्षण को हर साल आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत 2012 में की गई थी।

गणतंत्र दिवस 2023 मुख्य अतिथि

भारत में हर साल गणतंत्र दिवस पर एक मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है। 2023 में गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी को आमंत्रित किया गया है। 2021 में बोरिस बोरिस जॉनसन को 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस की परेड में आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोरोना के चलते उनकी इस यात्रा को कैंसल किया गया था।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

28 November 2022 Daily Current Affairs: 28 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए28 November 2022 Daily Current Affairs: 28 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

World's Oldest Cities: जानिए दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे मेंWorld's Oldest Cities: जानिए दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में

Legendry Lost Cities of India: जानिए भारत की खोए हुए शहरों के बारे मेLegendry Lost Cities of India: जानिए भारत की खोए हुए शहरों के बारे मे

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Current Affairs has become an important topic today. Be it the interview of any educational institute or government job exam or job interview of private company, there is no such place left where there is no question related to current affairs. Questions related to current affairs are asked to the student so that they can check how much students are aware of the happenings in the recent past.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X