27 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 27 अक्टूबर के टॉप लेटस्ट करेंट अफेयर्स के बारे में

27 October 2022 Current Affairs: हर साल लाखों लोग प्रतियोगिता परीक्षा, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, सराकारी नौकरी की परिक्षाओं और शिक्षण संस्थानों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए आवदेन करते हैं। हर साल नौकरी और संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इन परीक्षाओं में मुख्य रूप से करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं। आज के इस युग में हर आयु के छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स की नॉलेज आवश्यक है। करेंट अफेयर्स से छात्रों की न केवल नॉलेज बढ़ती है बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ता है। करेंट अफेयर्स से छात्रों को देश दुनिया में हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है। करेंट अफेयर्स के इन प्रश्नों के लिए उम्मीदवारों को डेली करेंट अफेयर्स पढ़ना होता है। डेली करेंट अफेयर्स में उम्मीदवारों की सहायता के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है सबसे लेटेस्ट करेंट अफेयर्स जो आपको सबसे आगे रखें। आइए आपकों बताएं 27 अक्टूबर 2022 के करेंट अफेयर्स के बारे में-

27 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 27 अक्टूबर के टॉप लेटस्ट करेंट अफेयर्स के बारे में

निरस्त्रीकरण सप्ताह 2022

हर साल 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निरस्त्रीकरण सप्ताह मनाया जाता है। निरस्त्रीकरण सप्ताह को मनाने का उद्देश्य निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देने और निरस्त्रीकरण के मुद्दों और उनके व्यापक महत्व को लोगों को बेहतर रूप से समझाने के लिए किया जाता है। इस सप्ताह की शुरूआत 24 अक्टूबर से इस कारण से की जाती है क्योंकि इसी दिन संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के दिन के रूप में चुना गया। इस सप्ताह को संकल्प 50/72 बी के तहत 12 दिसंबर 1995 में शुरू किया गया।

इन्फैंट्री डे (75वां)

27 अक्टबूर को होने वाली 75वें इन्फैंट्री डे में राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल। इस दिवस की शुरुआत 1947 में जम्मू और कश्मीर के महाराजा, हरि सिंह ने 26 अक्टूबर को भारत में विलय की बात की थी और भारत का हिस्सा बनने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते से भारतीय सेना के सैनिकों को कश्मीर में तैनात किया गया ताकि वह पाकिस्तानीयों के आक्रमणकारियों के खिलाफ लडने के लिए की गई थी।

मल्लिकार्जुन खड़गे इंडियन नेशनल कांग्रेस के नए अध्यक्ष

लंबे समय से कांग्रेस के नए अध्यक्ष की मांग उठ रही थी। जिसको लेकर कई बार बैठके भी हुई हैं, लेकिन कांग्रेस के अध्यक्ष के पद का चुनाव नहीं हो पाया। बीते बुधवार को आखिरकार नए अध्यक्ष का चुनाव हुआ। 24 साल में ये पहली बार है कि कांग्रसे के अध्यक्ष के रूप में एक ऐसे व्यक्ति का चुनाव हुआ है जो गांधी परिवार से नहीं है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष को रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे को चुना गया है। वह कांग्रेस के 98वें अध्यक्ष हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ शशि थरूर अध्यक्ष के पदे के चुनाव के लिए सामने आए थें लेकिन खड़गे ने थरूर को हराकर कांग्रेस के अध्यक्ष के पद को हासिल किया।

भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी गणेश की तस्वरी के लिए बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी गणेश की फोटो की मांग की। केजरीवाल ने गांधी जी की तस्वीर को हटाए बिना लक्ष्मी गणेश की फोटों छापने की बात कही। अपने इस बयान में उन्हें कहां की इससे भारतीय करेंसी ऊपर जा सकती है और देशवासियों को आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

श्री वी राम मनोहर राव ने रेलटेल के डायरेक्टर/फाइनेंस के रूप में संभाला कार्यभार

श्री वी राम मनोहर 1998 बैच के भारतीय रेलवे अकाउंट सर्विस के सिविल सेवा अधिकारी हैं। उन्हें रेलटेल के डायरेक्टर/फाइनेंस के रूप में कार्यभार संभालने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि उनका इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, बजटिंग, नीति निर्माण और प्रशासनिक क्षेत्रों का अच्छा अनुभव है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every year lakhs of people apply for competitive exams, UPSC, Railway, SSC, government job exams and exams conducted by educational institutions. Questions from current affairs are mainly asked in these examinations held every year for jobs and admission in institutes. In today's era, knowledge of current affairs is essential for students of all ages.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+