26 October 2022 Current Affairs: आज के इस युग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना सबसे कठिन कार्य है। प्रतिस्प्राधा के इस युग में हर कोई रेस में लगा हुआ है। सबको एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ है। हर साल करीब लाखों लोग हैं जो यूपीएससी, रेलवे, एसएससी और अन्य सरकारी नौकरीयों के लिए आवेदन करते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार सालों साल पढ़ाई करते हैं। इस सभी परीक्षाओं में सबसे महुत्वपूर्ण विषय करेंट अफेयर्स का है। जिसे संबंधित प्रश्न न केवल प्रतियोगीता परीक्षाएं बल्कि आज कई एंट्रेंस एग्जाम और शिक्षण संस्थान के इंटरव्यू में भी पूछे जाते हैं। छात्र इस विषय की तैयारी डेली बेसिस पर बेहत तरीके से कर सकते हैं। और इससे उन्हें न केवल देश-दुनिया में होने वाली गतिविधियों के बारे में पता लगता है बल्कि उनकी करेंट अफेयर्स की नॉलेज भी बढ़ती है, जो उन्हें परीक्षा में लाभ पहुंचाती है। आपकी परीक्षाओं और इंटरव्यू आदि में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है डेली करेंट अफेयर्स की सीरिज जो आपको दिन भर के लेटस्ट करेंट अफेयर्स की जानकारी प्रदान करेंगे।

1. ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद की लेगें के शपथ
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स से मुलाकात की और अपनी पत्नी के साथ मंदिर के दर्शन किए । 28 अक्टूबर 2022 को होगा शपथ ग्रहण समारोह। जहां भारतीय मूले के ऋषि सुनक लेंगे प्रधानमंत्री पदी की शपथ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी शुभकामनाएं।
2. टी 20 वर्ल्ड कप भारत का दूसरा स्थान
हाल ही में भारत-पाक मैच में भारत के जबरदस्त और अद्भूत प्रदर्शन के बाद यदि बात करें टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के स्थान की तो पॉइंट टेबल के अनुसार भारत दूसरे स्थान पर है। प्रथम स्थान पर बांग्लादेश है।
3. यू-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने जीता गोल्ड मैडल
भारतीय रेसलर अमन शेरावत ने यू-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता। यू-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन पोंटेवेद्रा, स्पेन में किया गया था, जहां गोल्ड मैडल जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
4. इसरो द्वारा वनवेब के 36 उपग्रह सफलतापूर्वक किए गए लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 23 अक्टूबर 2022 को वनवेब (LVM3) के 36 उपग्रह लॉन्च किए गए थे। ये उपग्रह आंध्र प्रदेश में स्थित श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए गए थे।
5. पुरुषों की वर्ल्ड टीम चेस चैंपियनशिप 2022 में भारत
अमेरिका और चीन समेत भारत पुरुषों की वर्ल्ड टीम चेस चैंपियनशिप 2022 में टॉप 12 का हिस्सा बना। पुरुषों की वर्ल्ड टीम चेस चैंपियनशिप 2022 का आयोजन यरुशलम, इज़राइल में नवंबर के महीने में किया जाएगा।
6. एफएटीएफ द्वारा म्यांमार हाई रिस्क देशों की ब्लैक लिस्ट
फाइनेशनल एक्शन टाक्स फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा म्यांमार को सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों की ब्लैक लिस्ट में रखा गया। ब्लैक लिस्ट में उन देशों को रखा जाता है जिन्में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवादी वित्तपोषण और प्रसार वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए प्रशासन में रणनीतिक कमियां हैं।


Click it and Unblock the Notifications











