23 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 23 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

23 October 2022 Current Affairs: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कोई आसान काम नहीं है। उम्मीदवार सरकारी नौकरियों के लिए सालो-साल पढ़ाई किया करते हैं। जिसकी तैयारी में करेंट अफेयर्स विषय की भी तैयारी की जाती है। आज कोई प्रतियोगिता परीक्षा नहीं है जो करेंट अफेयर्स के प्रश्न नहीं पूछती है। ऐसे में उम्मीदवारों को करेंट अफेयर्स की पूरी और सही जानकारी होना आवश्यक है। आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए और करेंट अफेयर्स में आपकी सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है डेली करेंट अफेयर्स की सीरिज जो आपको करेंट अफेयर्स में सबसे आगे रखेगी आपका ज्ञान का भंडार बढ़ाएगी और आपकी परीक्षा और होने वाले इंटरव्यू में सहायता प्रदान करेगी।

23 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 23 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

आयुर्वेदा दिवस 2022

इस साल आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा है। इस दिवस की शुरुआत 2016 में की गई थी। 2022 में भारत अपना 7वां आयुर्वेद दिवस मना रहा है। भारत की सबसे प्राचीन और असरदार प्रणाली है आयुर्वेदा जिसके फायदे अधिक है और नुकसान न के बराबर। भगवान घन्वंतरि को आयुर्वेद का प्रचारक मना जाता है। पूराणों में उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा के भगवान के रूप में दर्शाया गया है। इसलिए आयुर्वेद दिवस को धन्वंतरि जयंती के दिन के रूप में चुना गया।

इस साल 23 अक्टूबर 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव की एक पहल के तहत मनाया जाएग जिसकी थीम "हर दिन हर घर आयुर्वेद" तय की गई है। इस दिवस के लिए 6 हफ्ते का प्रोग्राम लॉन्च किया गया था जो 12 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चला।

अयोध्या में जगमगाएंगे 17 लाख दिये

इस साल राम जन्मभूमि अयोध्या में दीपावली के शुभ अवसर पर 17 लाख दिये जलाकर वर्ल्ड रिकॉड बनाया जाएगा। राम जी के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापसी के दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाता है। आज प्रधानमंत्री भी अयोध्या में दीपावली मनाने वाले हैं जहां 17 लाख दियों को एक साथ जलाया जाएगा। इसी के साथ अयोध्या मे लाइट शो आदि जैसे कई कार्यकर्मों का आयोजन भी किया जाएगा। इन 17 लाख दियों से जगमगाएगी राम जी जन्मभूमी। भव्य होगा अयोध्या का रूप।

दिवाली के हार्दिक उपलक्ष में इसरो लॉन्च करेगा 36 उपग्रह

छोटी दिवाली, 23 अक्टूबर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो वन वेब के 36 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लॉन्च करने वाला है। इन सैटेलाइट की सहायता से दुनिया में बेहतर इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने का प्रयास है। इसरो ने इस मिशन का नाम LVM3-M2/OneWeb India-1 Mission रखा है। वन वेब उपग्रह ब्रिटेन की एक स्टार्ट अप कंपनी के द्वारा बनाए गए हैं जिसमें एयरटल टेलीकॉम कंपनी शेयरहोल्डर है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Getting a government job in today's time is not an easy task. Candidates study year after year for government jobs. In the preparation of which current affairs subject is also prepared. Today there is no competitive exam which does not ask current affairs questions. To overcome this problem of yours and to help you in current affairs, Career India Hindi has brought the page of Daily Current Affairs series.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+