23 November 2022 Daily Current Affairs: प्रतियोगिता के इस दौर में देश दुनिया की जानकारी होना सभी के लिए बहुत आवश्यक है। जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी देश में हो रही गतिविधियों की जानकारी जितनी आवश्यक है उतनी ही माध्यमिक या उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए भी है। इतना ही नहीं करेंट अफेयर्स की जानकारी किसी कार्यालय में काम कर रहे व्यक्ति के लिए भी बराबर ही आवश्यक है। ये सच है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से संबंधित कई प्रश्न पुछे जाते हैं इस लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ये सबसे अधिक महत्वपूर्ण है लेकिन अन्य लोगों के लिए ये उनका ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य भी करता है। इसलिए आपको करेंट अफयेर्स की जानकारी देने के लिए हम लाए हैं डेली करेंट अफेयर्स की सीरिज जो आपको सबसे आगे रखती है अपने लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के साथ। आइए जाने-

23 नवंबर 2022 का करेंट अफेयर्स
विश्व विरासत सप्ताह 2022
डिपार्टमेंट ऑफ आर्काइव्य, म्यूजियम और आर्कोलॉजी विभाग विश्व विरासत सप्ताह मना रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत 19 नवंबर को हुई थी और इसका समापन 25 नंवबर 2022 को किया जाएगा। इस दिवस को यूनेस्को सहित कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाता है। भारत में संस्कृति और विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देनें के लिए लोगों में जनजागरूकता पैदा करने के लिए इस सप्ताह को मनाया जाता है।
गांधी मंडेला पुरस्कार 2022
गांधी जी और नेल्सन मंडेला के अहिंसा के मूल्यों को देश भर में बढ़ावा देने के लिए एक गैर लाभकारी संगठन का गठन किया गया था। इसके माध्यम से एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार का गठन किया जिसे हर साल दिया जाता है। इस साल गांधी मंडेला पुरस्कार 2022 से 14वें दलाई लामा को सम्मानित किया गया और इस पुरस्कार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा दिया गया।
इंडो पैसिफिक रीजनल डायलॉग का चौथा एडिशन
इंडो पैसिफिक रीजनल डायलॉग- आईपीआरडी के चौथे संस्करण (एडिशन) का आयोजन 23 से 25 नवंबर को किया जाएगा। आईपीआईडी का मुख्य उद्देश्य भारत-प्रशांत महासागर के भीतर उत्पन्न होने वाले अवसरों और चनौतियों की समीक्षा करना है। इस साल आईपीआरडी की थीम को "भारत-प्रशांत महासागर पहल का संचालन" तय किया गया है।
ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय सम्मेलन
ई-गवर्नेंस के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन इस बार कटरा, जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा। ई-गवर्नेंस के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। ये दो दिवसीय सम्मेलन है जिसकी थीम इस साल नागरिकों, उद्योग और सरकार को करीब लाना है। इस साल ई-गवर्नेंस के लिए एनएईजी योजना 2022 की 5 श्रेणीयों में तहत 18 ई-गवर्नेंस की पहलों को प्रस्तुत किया जाएगा।
रोजगार मेला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार, 22 नंवबर 2022 को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नई भर्तियों के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इससे पहले अक्टूबर के महीने में 75,000 नियुक्ति पदों का वितरण किया गया था। नियुक्ति पत्र रोजगार मेला के माध्यम से सरकार द्वारा नौकरी देने की सर्वोच्च प्राथमिकता थी की उनकी प्रतिबद्धता की ओर एक कदम है।
यूनेस्को मदनजीत सिंह पुरस्कार 2022
अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल यूनेस्को मदनजीत सिंह पुरस्कार दिया जाता है। इस साल इस पुरस्कार से कैमरून के फ्रैंका मा-एह सुलेम योंग को सम्मानित किया गया है। फ्रैंका मा-एह सुलेम योंग #एफॉरगिवनेस एनजीओ और सकारात्मक युवा अफ्रीका के अध्यक्ष हैं। अहिंसा और सहिष्णुता के उनके प्रयासो और कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
कजाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के बने कासिम जोमार्ट तोकायेव
कजाकिस्तान में प्रारंभिक राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन 19 नवंबर 2022 को किया गया था। जिसमें 81.31 प्रतिशत वोट प्राप्त कर कासिम जोमार्ट तोकायेव कजाकिस्तान के नए राष्ट्रपती बने।
आत्महत्या रोकथाम नीति
भारत की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भारत की पहली आत्माहत्या रोकथाम नीति की शुरुआत की गई है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य 2023 में आत्माहत्या मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की कमी लाना है। हर साल 800,000 लोग आत्माहत्या करते हैं इसमें से अकेले भारत में 164,033 लोग है जिन्होंने आत्माहत्या की होती है। इस दर को कम करने के लिए भारतीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आत्माहत्या रोकथाम नीति का निर्माण किया है।


Click it and Unblock the Notifications











