22 February 2023 Daily Current Affairs: जानिए 22 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स

22 February 2023 Daily Current Affairs: प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में छात्रों एक पूरा सेक्शन होता है जो करेंट अफेयर्स का होता है, जिसमें प्रतिदिन होने वाली घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें राजनीति, आर्थिक, देश विदेश और अन्य महत्वपूर्ण चीजे शामिल होती है। ये सेक्शन परीक्षा में उम्मीदवारों को अच्छा स्कोर प्राप्त करने में सहायता प्रदान करता है। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की सहायता करने के लिए और उन्हें इस विषय का ज्ञान देने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स का डेली डोस, जो आपको सबसे आगे रखता है और आपकी नॉलेज को बढ़ाता है। आइए आपको बताएं 22 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में -

22 February 2023 Daily Current Affairs: जानिए 22 फरवरी के टॉप करेंट अफेयर्स

22 फरवरी का टॉप करेंट अफेयर्स

विश्व चिंतन दिवस 2023

प्रतिवर्ष विश्व चिंतन दिवस 22 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1926 में पहली बार मनाया गया था और तब से आज तक इसे लागातार मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। साथ ही ये जानना आवश्यक है कि इस विश्व चिंतन दिवस को गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स द्वारा मनाया जाता है। इस दिवस की इस साल की थीम है "हमारी दुनिया, हमारा शांतिपूर्ण भविष्य: पर्यावरण, शांति और सुरक्षा"।

विश्व स्काउट दिवस 2023

विश्व स्काउट दिवस हर साल 22 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए 22 फरवरी का चुनाव इसलिए किया गया क्योंकि इसी दिन वर्ष 1907 में स्काउटिंग की स्थापना की गई थी। स्काउटिंग की स्थापना यूनाइटेड किंगडम में की गई थी। सबसे पहले बॉय स्काउट शिवर का आयोजन लॉर्ड बैडेन-पॉवेल द्वारा किया गया था।

तुर्की में आए भूकंप ने बढ़ाई दिक्कते

6 फरवरी 2023 में तुर्की सीरिया में आए 3 भूकंप ने तुर्की का जीवन ही पलट के रख दिया है। उस दौरान आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 47 हजार के पार जा चुकी थी। तुर्की में राहत बचाव के लिए भारत ने भी अपनी एनडीए की टीम भेजी। अभी कुछ समय पहले ही अपना कार्य पूरा कर भारतीय टीम वापस आए थे कि एक बार फिर तुर्की में दो भूकंप की घटना सामने आई। इस बार भूकंप की तीव्रता 6.3 और 5.8 थी। जिसमें 8 लोगों की मौत और 213 के आस-पास लोग घायल हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Questions related to current affairs are asked from the candidates appearing in the competitive examinations held every year. In these exams, students have a complete section which is of current affairs, in which questions are asked related to the events happening every day. It includes politics, economic, country and foreign and other important things. This section helps the candidates to score well in the examination.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+