20 October 2022 Current Affairs आज के इस दौर में शिक्षा का सबसे अधिक महत्व है हर कोई प्रतिस्पर्धा में लगा हुए है। सबको आगे बढ़ने की होड है और आगे बढ़ सरकारी नौकरी प्राप्त करना हर किसी की प्राथमिकता बन गई है। इस दौर में उम्मीदवार सालों साल सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का तयारी करते हैं ताकि वह इन परीक्षाओं को पास कर अच्छे पदों पर कार्य कर सकें। भारत में हर साल लाखों लोग यूपीएसई, रेलवे, एसएससी और कई अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इन सभी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का एक पूरा सेक्शन आता है। जिसकी तयारी एक दिन में तो नहीं की जा सकती है। इसके लिए आपको प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों के बारे में पढ़ना पड़ेगा ताकि आप इन परीक्षाओं में अच्छा स्कोर कर सकें। इसके अलावा भी कई शिक्षण संस्थानों के इंटरव्यू में यहां तक की कुछ प्राइवेट जॉब इंटरव्यू में भी छात्रों से करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं। करेंट अफेयर्स में आपकी सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है सबसे लेटस्ट डेली करेंट अफेयर्स की श्रंखला जिससे डेली को होने वाली और हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है। इसके माध्यम से उम्मीदवार करेंट अफेयर्स पर अपनी पकड़ और बेहतर कर सकते हैं। यह सही बात है की करेंट अफेयर्स की जानकारी उम्मीदवारों का ज्ञान बढ़ाती है लेकिन इस ज्ञान से उम्मीदवारों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है, क्योंकि उनके देश-विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी सबसे अधिक होती है। आइए आपको बताएं आज के यानी 20 अक्टूबर के करेंट अफेयर्स के बारे में-

टॉप करेंट अफेयर्स
1. विश्व सांख्यिकी दिवस
हर साल 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत फरवरी 2010 में हुई थी। जब संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग ने 20 अक्टूबर 2010 में को विश्वि सांख्यिकी दिवस में मनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 3 जून 2010 में 64/267 के माध्यम से इसे स्वीकार गया। देशों की प्रगति के विश्वसनीय, समय पर आंकड़ें और संकेतकों का उत्पादन सूचिक नीतिगत निर्णयों और सहस्ताब्दी विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन की निगारनी के लिए इसकी आवश्यकता को समझा गया। 2015 में नए संकल्प 96/282 के माध्यम से फैसला लिया गया कि इस दिवस को हर पांच साल में मनाया जाएगा।
2. विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1996 में यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस सोसायटी द्वारा की गई थी। 1997 में इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन ने विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का आयोजन किया। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबॉलिक बोन रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की थीम है- हड्डी के स्वास्थ्य के लिए कदम बढ़ाएं
ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां बहुत कमजोर होती है। आमतौर, पर इसके बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखते, इसके बारे में तब जानकारी प्राप्त होती है जब तक फ्रैक्चर न आए। ऑस्टियोपोरोसिस में लोगों की हड्डियां इस कदर नाजुक होती हैं की मामूली गिरावट, टक्कर या फिर हल्के से मूडने पर फ्रैक्चर हो जाता है। मुख्य तौर पर ये स्थिति उम्रदराज लोगों में पाई जाती हा। 3 में से 1 महिला में और 5 में से 1 पुरुष में ये कॉमन है।
3. बीसीसीआई 36वां अध्यक्ष का चुनाव
बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया के नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। सौरव गांगुली के बाद अब रोजर बिन्नी संभालेंगे बीसीसीआई का कार्यभार। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वां अध्यक्ष बने हैं।
4. रबी फसलों पर एमपीएस मे वृद्धि को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2023-24 में रबी फसलों पर एमएसपी को बढ़ाया। इसमें सबसे अधिक 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ मसूर की कीमतों में भी बढ़ोतर की भी मंजूरी दी गई है। गेहूं पर भई एमएसपी बढ़ कर 110 रुपये हुऊ और जौ 100 रुपये


Click it and Unblock the Notifications











