2 October 2022 Current Affairs आज भारत में गांधी जयंती मनाई जा रही है। 2 अक्टूबर के ही दिन 1869 में भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले गांधी जी का जन्म हुआ था। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर उन्होंने देशों को आजादी दिलाई। उनके इस योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपिता, बापू और महात्मा के नाम दिए गए और उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय अवकाश की तरहा मनाया जाने लगा। 2 अक्टूबर 1904 को हुआ शास्त्री ने भारत की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया और वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी थे। विनम्र, सहनशील, महान आंतरिक शक्ति और दृढ़ संकल्प वाले शास्त्री एक दूरदर्शी व्यक्ति भी थे जिन्होंने देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया। लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हैं।
हर साल भारत में कई प्रतियोगिता परिक्षाएं, सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं, एसएससी, यूपीएससी और रेलवे की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। इन परीक्षाओं में डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े कई प्रश्न किए जाते हैं। इन प्रश्नों के आसानी से उत्तर देने के लिए छात्रों को हर रोज करेंट अफेयर्स पढ़ना आवश्यक है जिसकी सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है आपके लिए डेली करेंट अफेयर्स की सीरिज जो इन परीक्षाओं के साथ अन्य इंटरव्यू आदि के लिए भी सहायत हैं। आइए आपको बताएं 2 अक्टूबर के करेंट अफेयर्स के बारे में-
2 अक्टूबर 2022 के टॉप करेंट अफेयर्स
National Affairs
गांधी जयंती
भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले और राष्ट्रपिता के नाम से जाने जाने वाले गांधी जी 2 अक्टूबर को हुआ था। जिसे हर साल राष्ट्रीय अवकाश के तौर मनाया जाता है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर रह कर न सिर्फ देश को स्वतंत्रता दिलाई बल्कि करोड़ों के आदर्श भी बने। उनके इस योगदान को कभी भूलाया नही जा सकता है।
शास्त्र जयंती
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में हुआ था। गांधी जी और शास्त्री का जन्मदिवस एक ही दिन मनाया जाता है। शास्त्री गांधी जी के अहिंसा और सत्य की विचारधार से बहुत प्रभावित रहे हैं। उन्होंने भी इसे अपने जीवन में अपनया और कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। शास्त्री जी एक विनम्र और दृढ़ संकल्प वाले व्यक्ति थे।
बेंगलुरु में शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी
बेंगलुरु में यातायात की भीड़ को कम सरने के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर टैक्सी की सुविधा शुरू की जाएगी। इस सुविधा के पहला चरण 10 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एयरपोर्ट के बीच सप्ताह के दिनों में संचालित की जाएंगी। इसकी एक ट्रिप 3250 रुपये की होगी।
एएससीआई के नए अध्यक्ष बने एन एस राजन
एएससीआई की 36वीं बैठक के बाद बोर्ड की बैठक के दौरान बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने एएससीआई के अध्यक्ष के रूप में एन एस राजन को चुना गया। मैनिजिंग डायरेक्ट और सीईओ सौगत गुप्ता को वाइस चेयरमैन के लिए का पद दिया गया।
International Affairs
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (2 अक्टूबर)
अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की स्थापना 15 जून 2007 में हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्वताव ए/आरईएस/61/271 के माध्यम से स्थापित किया। जनवरी 2004 नें ईरानी नोबेल पुरस्कार विजेता शिरीन एबादी ने पेरिस ने हिंदी के एक शिक्षक से विश्व समाजिक मंच पर पढ़ाने के लिए अहिंसा दिवस का प्रस्ताव लिया था। भारत में 2 अक्टूबर गांधी की जयंती अवकाश के रूप में मनायी जाती है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस को अवकास नहीं होता। इस दिन को वैश्विक स्तर पर विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है।
दुनिया का पहला इलेक्ट्रीक यात्री विमान
वाशिंगटन के ग्रैंड काउंटी अंतर्राष्ट्रीय हावाई अड्डे से दुनिया के पहले इलेक्ट्रीक यात्री विमान ने उड़ान भरी। इस विमान ने हवा में 3500 फीट ऊंचाई पर 8 मिनट की उड़ान ली। इस विमान का नाम ऐलिस रखा गया है।
किंग चार्ल्स की छवि का सिक्का जारी
महारानी एनिजाबेथ के निधन के बाद ब्रिटेन के नए बने राजा किंग चार्ल्स की छवि का नया सिक्का शाही टकसाल द्वारा जारी किया गया। जारी इस सिक्के पर घोषणा करते हुए कहा गया कि किंग चार्ल्स की छवि वा सिक्के का प्रयोग ब्रिटेन के नागरिक इस साल के अंत में दिसंबर महीने से कर सकेंगे। इसी के साथ ये भी बताया गया है कि £5 के सिक्के और 50p के सिक्के पर महारानी एलिजाबेथ का चित्र रहेगा।
सृष्टि बखशी ने अपने नाम किया "चेंजमेकर पुरस्कार"
भारत की महिला अधिकार कार्यकर्ता सृष्टि बखशी ने जर्मनी के बॉन शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र एसडीजी एक्शन अवार्ड्स में "चेंजमेकर पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। सृष्टि बखशी ने लिंग आधारित हिंसा और असमानता को लेकर लोगो में जागरुकता बढ़ाई है और इसे कम करने के कई प्रयास भी किए उनके इस योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यूनेस्कों मॉन्डियाकल्ट 2022 में अर्जुन राम मेघवाल
भारत के संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 28 से 30 सितंबर को हुए यूनेस्कों मॉन्डियाकल्ट 2022 में हिस्सा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक क्षेत्रों और ज्वलंत नीतियों पर चिंता जताते हुए सम्मेलन को संबोधित किया।
नासा करेगा चांद्रमा पर रॉकेट लॉन्च
2025 तक मनुष्यों को चांद पर भेजने की योजना बना रहे नासा ने इसको लेकर अपना पहला परीक्षण करने के लिए तयार है। मनुषयों को चांद पर भेजने की योजना को लेकर किए जाने वाले अपने परीक्षण में नासा आर्टेमिस -1 रॉकेट को चंद्र अनुसंधान के लिए भेजेगा। चांद पर इस रॉकेट को नवंबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा।
Sports
36 वां राष्ट्रीय खेल
गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में आयोजन किया गया है। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम-
महिलाओं में 49 किलो की वेटलिफ्टिंग में असम की मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता।
10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वलारिवन ने जीता स्वर्ण पदक।
10 मीटर एयर राइफल में महाराष्ट्र की रुद्राक्ष पी.पाटिल ने स्वर्ण पदक जीता।
पुरषों ट्रिपल जंप में तमिलनाडु के परवीन चित्रवेल ने जीता स्वर्ण पदक।
तलवारबाजी में तमिलनाडु की भवानी देवी ने जाती स्वर्ण पदक।