2 November 2022 Daily Current Affairs: 2 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

2 November 2022 Current Affiars: हर साल कई प्रतियोगिता परीक्षाओं, सरकारी नौकरी, बैंकों की नौकरी और सिवल सर्विस की नौकरियों का आयोजन किया जाता है। इन सभी परीक्षाओं में एक करेंट अफेयर्स के प्रश्न सबसे अधिक पूछे जाते हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहें है करेंट अफेयर्स का ज्ञान उनके लिए आवश्यक हैं, न केवल उनके लिए बल्कि आज के समाज में हर उम्र के व्यक्ति के लिए करेंट अफेयर्स की जानकारी रखना आवश्यक है। चाहें वह माध्यमिक कक्षा में पढ़ने वाला छात्र हो या किसी कंपनी में कार्य करने वाला कर्मचारी हो। करेंट अफेयर्स आज सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से आपको देश - दुनिया में हो रही और कुछ होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। इसके माध्यम से छात्रों की पढ़ने की आदत भी बनी रहती है और उनके ज्ञान में भी बढ़ौतरी होती है। इसलिए करेंट अफेयर्स आज सभी के लिए पढ़ना आवश्यक है। आपने देखा होगा की आज न केवल परीक्षाओं में बल्कि इंटरव्यू में भी करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए उम्मीदवारों को डेली करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने की जरूरत है। इसमें आपकी सहायता करने के लिए हम लाएं है डेली करेंट अफेयर्स। आइए आपको 2 नवंबर 2022 के करेंट अफेयर्स के बारे में बताएं।

2 November 2022 Daily Current Affairs: 2 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में जानिए

भारत जल सप्ताह 2022

7वें भारत जल सप्ताह 2022 का आयोजन ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में किया गया है। इस सप्ताह की शुरूआत 1 नवंबर 2022 से की गई है और समापन 5 नवंबर 2022 को किया जाएगा। भारत जल सप्ताह 2022 का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा किया गया है। आपको बता दें की इस भारत जल सप्ताह की शुरुआत 2012 में की गई थी। इस सप्ताह का प्रयोग एक मंच के तौर पर किया जाता है जहां नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन आदि भारत सरकार सेमिनार के माध्यम से जल की उपलब्धाता, संरक्षण आदि को लेकर वार्ता करती है, प्लैन तैयार करती है ताकी लागू की जाने वाली रणनीतियों में लोगों का समर्थन पाने के लिए जागरुकता फैला सकें। 7वें भारत जन सप्ताह की थीम "समानता के साथ सतत विकास के लिए जल सुरक्षा" तय की गई है।

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 के की शुरुआत 1 नवंबर 2022 से की गई है, जो 12 नवंबर तक चलेगी। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोयन अम्मान, जॉर्डन में किया गया है। इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के 25 सदस्य भेजे गए हैं। जिसमें 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ आपको बता दें की भारतीय बॉक्सर शिव थापा 63.5 किग्रा भार की श्रेणी में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अरुणा साईराम को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया

कर्नाटक संगीत की गायिका और म्यूजिक डायरेक्टर अरुणा साईराम को फ्रांस सरकार द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार शेवेलियर डे ल'ऑर्ड्रे नेशनल डू मेरिट, द नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ द मेरिट से सम्मानित किया गया है। साथ ही आपको बता दें की उन्हें 2009 में भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वोच्च पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है और संगीत नाटक अकादमी के वाइस-चेयरमैन के पद भी दिया गया है।

उत्तर प्रदेश को मिला चौथा टाइगर रिजर्व और भारत का 53वां टाइगर रिजर्व

27 सितंबर को अधिसूचना जारी कर उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने चित्रकूट जिले में रानीपुर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में चौथे टाइगर रिजर्व को लेकर बयान जारी किया था। उत्तर प्रदेश का चौथा टाइगर रिजर्व 529.89 वर्ग किमी में फैला होगा, जिसमें 299.58 वर्ग किमी बफर जोन और 230 वर्ग किमी कोर क्षेत्र होगा। हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी की उत्तर रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वां टाइगर रिजर्व बन गया है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Every year many competitive exams, government jobs, banks jobs and civil service jobs are organized. The knowledge of current affairs is essential for the candidates who are preparing for these exams, not only for them but for every age person in today's society it is necessary to keep the knowledge of current affairs. Whether it is a student studying in secondary class or an employee working in a company. To help you in this, we have brought Daily Current Affairs. Let us tell you about the current affairs of 2nd November 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+