18 October 2022 Current Affiars: भारत में हर साल लाखों लोग प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। इन परीक्षाओं के लिए छात्र सालों साल पढ़ाई करते हैं। परीक्षा में आने वाले कई सेक्शनों में से एक सेक्शन है करेंट अफेयर्स का जिसकी तायरी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। यूपीएसई से लेकर रेलवे और अन्य कई सरकारी परीक्षाओं से लेकर उच्च शिक्षा और जॉब इंटरव्यू तक, यह जगह करेंट अफेयर्स के सवाल पूछे जाते हैं और आज के इस युग में छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स पढ़ना अधिक महत्वूर्ण हो गया है। नौकरी के लिए परीक्षा की तयारी कर रहा छात्र हो या फिर माध्यमिक शिक्षा का छात्र हो सभी के लिए आज कि तिथि में करेंट अफेयर्स सबसे महत्वपूर्ण हैं। इस विषय की जानकारी न सिर्फ आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने सहायक है बल्कि आप में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी ये उतनी ही सहायक है। जब छात्रों को देश-विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी पूरी तरह से होगी तो वह किसी विषय पर बोलने से पहले डरेगा नहीं इसलिए आज के युग के छात्रों को भी करेंट अफेयर्स की नॉलेज होनी चाहिए। आपको करेंट अफेयर्स में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है लेटस्ट डेली करेंट अफेयर्स जो आपको रखेंगे सबसे आगे। आइए आपको बताएं 18 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में-

टॉप करेंट अफेयर्स
1. विश्व रजोनिवृत्ति दिवस
हर साल विश्व रजोनिवृत्ति दिवस को 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य रजोनिवृत्ति, स्वास्थ्य और भलाई में सुधार कर उसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना। इसकी के साथ ये दिवस प्रोफेशनल महिलाओं को इस वैश्विक जागरूकता अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस साल विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2022 की थीम है "अनुभूति और मनोदशा"।
2. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022
हाल ही में जारी ग्लोबल इंगर इंजेक्स 2022 में भारत 107 वें स्थान पर है। भारत के आस पास के देशों की बात करें तो श्रीलंका 64वें स्थान पर, नेपाल 81वें स्थान पर, बांगलादेश 84वें स्थान पर और पाकिस्तान इस लिस्ट में 99वें स्थान पर, है।
3. भारत में एनआईए के छापे
दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा सहित भारत में 40 जगहों पर एनआईए की छापे मारी। आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए हो रही है ये छापे मारी।
4. विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 की मेजबानी इस बार गोवा में की जाएगी। इसका आयोजन 8 से 11 दिसंबर के बीच किया जाएगा। थीम की बात करें तो इस कार्यक्रम की थीम है "आयुर्वेदा फॉर वन हेल्थ"। ये कार्यक्रम विज्ञान भारती की पहल वर्ल्ड आयुवर्वेदा फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











