17 October 2022 Daily Current Affairs: 17 अक्टूबर के लेटस्ट करेंट अफेयर्स

17 October 2022 Current Affairs आज के इस दौर में शिक्षा का सबसे अधिक महत्व है हर कोई प्रतिस्पर्धा में लगा हुए है। सबको आगे बढ़ने की होड है और आगे बढ़ सरकारी नौकरी प्राप्त करना हर किसी की प्राथमिकता बन गई है। इस दौर में उम्मीदवार सालों साल सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का तयारी करते हैं ताकि वह इन परीक्षाओं को पास कर अच्छे पदों पर कार्य कर सकें। भारत में हर साल लाखों लोग यूपीएसई, रेलवे, एसएससी और कई अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इन सभी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का एक पूरा सेक्शन आता है। जिसकी तयारी एक दिन में तो नहीं की जा सकती है। इसके लिए आपको प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों के बारे में पढ़ना पड़ेगा ताकि आप इन परीक्षाओं में अच्छा स्कोर कर सकें। करेंट अफेयर्स में आपकी सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है सबसे लेटस्ट डेली करेंट अफेयर्स की श्रंखला जिससे डेली को होने वाली और हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होती है। इसके माध्यम से उम्मीदवार करेंट अफेयर्स पर अपनी पकड़ और बेहतर कर सकते हैं। यह सही बात है की करेंट अफेयर्स की जानकारी उम्मीदवारों का ज्ञान बढ़ाती है लेकिन इस ज्ञान से उम्मीदवारों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है, क्योंकि उनके देश-विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी सबसे अधिक होती है। आइए आपको बताएं आज के यानी 17 अक्टूबर के करेंट अफेयर्स के बारे में-

17 October 2022 Daily Current Affairs: 17 अक्टूबर के लेटस्ट करेंट अफेयर्स

1. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

गरीबी उन्मूलन दिवस हर साल 17 अक्टूबर को मनाया जाता है। पहली बार इसे पेरिस, फ्रांस में 1987 में मनाया गया था। तभी से लगातार हर साल इस दिवस को गरीबी पर काबू पाने के लिए मनाया जाता है। पेरिस में पहले अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के दौरान 100,000 लोग गरीवी, भूख, हिंसा और भय के पीड़ितों का सम्मान करने के लिए मानवाधिकार और स्वतंत्रता प्लाजा, ट्रोकाडेरो में एकत्रित हुए थें। 1992 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के तौर पर नामित किया।

2. पीएम किसान सम्मेलन

17 अक्टूबर 2022 को भारत की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस किसान सम्मान सम्मेलन 2022 में किसानों के लिए 16 हजार करोड़ रुपये की कुल धन राशि की 12 वीं किस्त भारत के 8 करोड़ किसानों के लिए जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी।

3. अब हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई

बीते रविवार को मध्य प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस के कोर्स की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के लिए की 3 हिंदी पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

4. 17वां प्रवासी भारतीय दिवस 2023

17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन अगले साल जनवरी 2023 में मध्य प्रदेश के इंदोर में किया जाएगा।

5. पीएमजेएवाई-एमए कार्ड

प्रधानमंत्री द्वारा आज 17 अक्टूबर को पीएमजेएवाई-एमए आयुष्मान कार्ड का को लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री शाम 4 बजे विडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा उपस्थित रहेंगे। पीएमजेएवाई-एमए आयुष्मान कार्ड का फायदा करीब 1.58 करोड़ लोगों को मिलेगा। पीएमजेएवाई-एमए का पूरा नाम "प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-माँ अमृतम" स्कीम है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Education is the most important thing in today's era, everyone is engaged in competition. Everyone has a race to move ahead and getting a government job has become everyone's priority. Appears in UPSC, Railways, SSC and many other competitive exams. There is a whole section of current affairs in all these exams. Which cannot be prepared in a day. To help you with current affairs, Career India Hindi page has brought you the latest daily current affairs series.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+