17 November 2022 Daily Current Affairs: जानिए 17 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

17 November 2022 Daily Current Affairs: प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी नौकरी के हर क्षेत्र में कई नौकरी जारी की जाती है जिसके लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। आज के इस युग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना कोई आसान कार्य नहीं है इसके लिए उम्मीदवार सालों-साल पढ़ाई करते हैं। इन परिक्षाओं में हो या शिक्षण संस्थानों की परीक्षाओं या इंटरव्यू में एक विषय कॉमन है जिससे प्रश्न अक्सर ही पूछे जाते हैं और वह विषय है करेंट अफेयर्स के हैं। करेंट अफेयर्स जितना ही आसान है उतना ही मुशक्लि भी। इसमें पकड़ अच्छी करने के लिए उम्मीदवारों को डेली करेंट अफेयर्स से अपडेट रहना होता है। इसमें उम्मीदवारों की सहायता के लिए हम लाएं हैं डेली करेंट अफेयर्स जो आपको सबसे आगे रखेगा।

17 November 2022 Daily Current Affairs: जानिए 17 नवंबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

17 नवंबर 2022 करेंट अफेर्यस

1. अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस

हर साल अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस को 17 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 1942 में हुई थी। नाजीवादियों के खिलाफ लड़ाई और मरने वाले छात्रों के लिए हुई अंतर्राष्ट्रीय बैठक में 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है। 1939 में नाजीयों के कब्जे वाले राज्य में 1,200 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया था और ऐसा च्कोस्लोवाक राज्य के गठन वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए किया गया था।

2. विश्व दर्शन दिवस 2022

हर साल विश्व दर्शन दिवस को नवंबर के तासरे गुरुवार के दिन मनाया जाता है। जो इस साल 17 नवंबर को यानी आज है। सर्वप्रथम इस दिवस को 21 नवंबर 2002 में मनाया गया था। आधिकारिक तौर पर इस दिवस की घोषणा 2005 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन- यूनेस्को द्वारा की गई थी। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दर्शन के बारे में जन जागरुकात बढ़ना है। इस दिवस को मनाने के लिए हर साल एक विषय (थीम) को चुना जाात है। इस साल विश्व दर्शन दिवस 2022 की थीम है "भविष्य का मानव"।

3. जलवायु संरक्षण की सूची में भारत का स्थान

जलवायु संरक्षण इस समय एक सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसके बारे में सभी देश चिंतित हैं। हर साल जलवायु संरक्षण में राज्यों की एक सूची जारी की जाती है। जलवायु की रक्षा में यूरोपीय संघ और 59 देशों, 3 गैर-सरकारी संगठनों, जर्मन वॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा जल परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक रैंकिग जारी की जाती है जिसके अनुसार भारत 8वें स्थान पर है। इस लिस्ट में 52 वें और 59वें स्थान पर अमेरिका और रूस क्रमशः है।

4. एनसीडब्ल्यू महिलाओं की डिजिटल शक्ति का चौथा चरण

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में डिजिटल शक्ति अभियान की शुरुआत की। ये डिजिटल शक्ति अभियान का चौथा चरण है। इसका मुख्य उद्देश्य साइबर स्पेस में महिलाओं और लड़कियों को डिजिटली सशक्त बनाना है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षित बनना है।

5. नीति आयोग का फूल टाइम सदस्य बने अरविंद विरमानी

भारत सरकार द्वारा हाल ही में अरविंद विरमानी को नीति आयोग के फूल टाइम सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। अरविंद विरमानी इससे पहले वित्त मंत्रालय के मुख्य सलाहकार के पद पर रह चुकें।

6. आईआईएम अहमदाबाद बोर्ड के नए अध्यक्ष की नियुक्ति

पंकज आर पटेल जो 2015 में भारत के 20वें सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं, उन्हें हाल ही में आईआईएम अहमदाबाद के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का अध्यक्ष चुना गया है। वह आईआईएम-ए के 14वें अध्यक्ष बने हैं।

7. ट्विटर ब्लू टिक की रि-लॉन्च डेट

ट्विटवर और एलन मस्क हाल ही के कुछ दिनों से चर्चा में है। चाहें वह पराग अग्रावाल और अन्य कर्मचारियों को निकालने की बात हो या फिर ब्लू टिक वाले यूजर को ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा के लिए सालाना पैसे चार्ज करने की बात हो। वह खबरों में लगातार छाए हुए है। हाल ही में उन्होंनेएक नई घोषणा की। ये घोषणा ट्विटर ब्लू टिक के रि-लॉन्च को लेकर है। उन्होंने ब्लू टिक रि-लॉन्च की तिथि 29 नवंबर 2022 बताई है। इस दिन से 8 डॉलर की सबसक्रिप्शन राशि चार्ज की जाएगी।

8. टी 20 वर्ल्ड कप 2024

टी 20 वर्ल्ड की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी और इसका अंतिम मैच 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 5 विकेट से ये जीत अपने नाम की और टी 20 वर्ल्ड कप 2022 जीता। अब 2 साल टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन श्रींलंका में किया जाएगा। खबरों के अनुसार आईसीसी पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप जून 2024 में आयोजित किया जा सकता है।

9. जापन के प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार से लक्ष्मीनारायण गणेश को किया जाएगा सम्मानित

लक्ष्मीनारायण गणेश, राणे ग्रुप के चयेरमैन को जापन के प्रतिष्ठित पुरस्कार डेमिंग पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें उनके क्वालिटी मैनेडमेंट के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। लक्ष्मीनारायण गणेश के नेतृत्तव में 2000 में टीक्यूएम यात्रा शुरु की थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In this age of competition, there are many job releases in every sector of government jobs for which lakhs of candidates apply. In today's era, getting a government job is not an easy task, for this candidates study for years and years. Be it in these exams or in the examinations or interviews of educational institutions, there is a common topic from which questions are asked frequently and that topic is of current affairs. Current affairs are as easy as they are difficult. To get good grip in this, candidates have to stay updated with daily current affairs. To help the candidates in this, we have brought Daily Current Affairs which will keep you ahead.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+