15 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 15 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

15 October 2022 Current Affairs प्रतिस्पर्धा के इस युग में जहां देश दुनिया में हो रही गतिविधियों को बारे में जानने का शौक लोगों में बढ़ता जा रहा हैं। छात्रों को परीक्षा और इंटरव्यू में करेंट अफेयर्स के प्रश्न बहुत पूछे जाते हैं। ऐसे में छात्रों को जरूरत है कि वह डेली करेंट अफेयर्स के बारे में पढ़ना आवश्यक है। छात्रों की डेली करेंट अफेयर्स में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है छात्रों के लिए डेली करेंट अफेयर्स। आइए आपको बताएं 15 अक्टूबर 2022 के करेंट अफेयर्स के बारे में।

 15 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 15 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। हर साल उनकी जयंती को विश्व छात्रा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षा को लेकर छात्रों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 2010 में हुई थी। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। साथा ही 2002 में राष्ट्रपति के चुनाव के बाद उन्हें पीपुल्स प्रेसिडेंट भी कहा गया वह भारत के 11वें राष्ट्रपति बने थे। उनका कार्याकाल 2007 तक चला था। उन्हें 2012 में एक बार फिर राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव लड़ने का मौका मिला लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ इंकार कर दिया और शिक्षा और समाज की सेवा में अपना योगदान दिया।

टॉप करेंट अफेयर्स

1. विश्व छात्र दिवस

2010 से विश्व छात्र दिवस की शुरुआत हुई थी। इसे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के तरफ आगे बढ़ाना और विश्व स्तर तक ले जाना है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम देश के 11वें पूर्व राष्ट्रपति थें। उनके जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। वह शिक्षा को समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। ये भी एक बड़ा करण था जो इसे दिन को छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षा और विज्ञान के लिए बहुत योगदान दिया है।

2. वंदे भारत मालगाड़ी

हिमाचल प्रेदश में चौथी वंदे भारत ट्रेन लॉन्च करने के बाद अब रेल मंत्रालय जल्द ही वंदे भारत मालगाड़ी की शुरुआत कर सकता है। रेल मंत्रालय "सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस" को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस ट्रेन के माध्यम से सामान को हाई स्पीड से एक जगह से दूसरी जगह पहुचाया जा सकता है।

3. आईएनएस अरिहंत से सफलतापूर्वक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च

14 अक्टूबर 2022 को परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिंहत की सहायता से पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। आपको बता दें कि आईएनएस अरिंहत एक मात्र बैलिस्टिक मिसाइल संचालित पनडुब्बी है।

4. एससीओ-आइएटीएस (SCO-RATS) की बैठक दिल्ली में

अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जे के बाद कई आतंकी संगठन सक्रिय होने लगें। अंतर्राष्ट्रीय सत्तर पर देशों को इन आतंकी संगठनों से खतरा है। इन संगठनों से मुकाबल करने के लिए राजधानी दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के क्षेत्रीय आतंक रोधी ढ़ांचे- एससीओ-आइएटीएस की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सैन्य अभ्यास का फैसना लिया गया है जो की अगले साल यानी 2023 में चीन में आयोजित किया जाएगा।

5. फोर्ब्स इंडिया 100 अमीरों की सूची जारी

हाल ही में फोर्ब्स लिस्ट ऑफ 100 रिचेस्ट इंडियन की लिस्ट जारी की गई है। जिसके अनुसार अपनी डबल आमदनी के कारण इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में पहला स्थान अदनी ग्रुप के गौतम अदानी का है जिसकी कुल संपत्ती 150 बिलिय डॉलर है। दुसरे स्थान पर मुकेश अंबानी अपनी कुल 88 बिलियन डॉलर की संपत्ती के साथ और इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली राधाकिशन दमानी है जिनकी नेट वर्थ 27 बिलियन डॉलर है।

6. इराक के नए राष्ट्रपति का चुनाव

हाल ही में इराक में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अब्दुल लतीफ राशिद को इराक 9वां राष्ट्रपति घोषित किया गया। अब्दुल लतीफ राशिद का मुकाबला इराक के 8वें राष्ट्रपति के तौर पर सेवा देने वाले बरहम सालिह से था। जिसमें उन्होंने 166 वोट पाकर जीत हासिल की और इराक के 9वें राष्ट्रपति का पद प्राप्त किया।

7. महिला खिलाड़ीयों के लिए आईपीएल

बीसीसीआई ने महिला खिलाड़ीयों के लिए आईपीएल की योजना बनाई है। इस योजना के तहत आइपीएल में 5 टीमें हिस्सा लेंगी। आईपीएल का आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा। इसी से साथ खबर है की एक टीम में 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी होने आवश्यक हैं। खेल के दौरान बनाई जाने वाली टीमों का नाम क्षेत्र के अनुसार तय किया जाएगा।

8. 5वीं वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ

हिमाचल में हुई चौथी वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के बाद अब 5वीं वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ की बारी। वंदे भारत ट्रेन उत्तर भारत के क्षेत्रों के बाद अब दक्षिणी भारत में अनपा डेब्यू करने जा रही है। इसका संचालन चेन्नई से 10 नवंबर 2022 को किया जाएगा, जो चेन्नई, बेंगलुरु से होते हुए मैसुर तक जाएगी।

9. मेघालय और नागालैंड से यात्री ट्रेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हरी झंडी

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा ने मेघालय और नागालैंड को जोड़ने वाली यात्री ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाई। इसके बाद सिलचर के मोईनरबंद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रेल पेट्रोलियम भंडारण डिपों का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ असम में सिलचार से बदरपुर से कोहपुर से होलोंग को जोड़ने वाले राजमार्गों के दो खंड़ों का भी उसी दौरान उद्घाटन किया गया।

10. भारत की पहली सिद्धा चिकित्सा विश्वविद्यालय

चेन्नई, तमिलनाडु के अन्नानगर में शुरू होगा भारत की पहली सिद्ध वैद्य विश्वविद्यालय। इस विश्वविद्यालय के प्रारंभिक आवंटन 2 करोड़ का दिया गया है। इसी से साथ तमिलनाडु में 100 सिद्ध चिकित्सा स्वास्थय केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

11. रुद्राक्ष पाटिल शूटिंग में विश्व चैंपियन

भारत के शूटर रुद्राक्ष पाटिल ने शुक्रवार 14 अक्टूबर को विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीक अपने नाम किया। उन्हों ये स्वर्ण पदक 10 मीटर की राइफल प्रतियोगिता में जीता।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
In this era of competition, where the interest of people to know about the activities happening in the country and the world is increasing among the people. Students are asked a lot of current affairs questions in exams and interviews. In such a situation, it is necessary for the students to read about the daily current affairs. To help the students with Daily Current Affairs, Career India Hindi has brought the page Daily Current Affairs for the students. Let us tell you about the current affairs of 15 October 2022.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+