14 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 14 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

14 October 2022 Current Affairs आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पान बहुत कठिन कार्य है। उम्मीदवार सालों साल सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग लेते हैं। इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के कई प्रश्न आते हैं। यदि आपकी डेली करेंट अफेयर्स पर अच्छी पकड़ है तो ये आपके लिए एक प्लस प्वाइंट है, क्योंकि इससे आप परीक्षा में और बेहतर स्कोर कर पाएंगे, लेकिन जिन उम्मीदवारों को करेंट अफेयर्स कि अधिक जानकारी नहीं है उनको इसमें बड़ी दिक्कत होती है। करेंट अफेयर्स में आपका ज्ञान बढ़ाने के लिए करियर इंडिया का पेज लाया डेली करेंट अफेयर्स, जिससे आपको देश दुनिया में हो रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होगी और इससे करेंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ बनेगी और आपका ज्ञान भी और बढ़ेगा। आइए 14 अक्टूबर के करेंट अफेयर्स के बारे में जाने-

 14 October 2022 Daily Current Affairs: जानिए 14 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

टॉप करेंट अफेयर्स

1. हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क और हाईड्रोपावर प्लांट

गुजरात में बल्क ड्रग पार्क की अधारशिला के बाद अब हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क के साथ 2 हाईड्रोपावर प्लांट की अधारशिला रखी गई। इन दोनों की अधाशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई। हिमाचल प्रदेश में बनने वाले उनलो बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट की कुल लागत 1,900 करोड़ रुपये की है और हाईड्रोपावर प्लांट की कुल लागत 10,000 करोड़ की। हाईड्रोपावर प्लांट का निर्माण हिमाचल के संबा में किया जाएगा।

2. विश्व अंडा दिवस 2022

विश्व अंडा दिवस की शुरुआत 1996 में हुई थी। तभी से आज तक हर साल इस दिवस को अक्टूबर महीने के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। इस साल ये दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। अंडा प्रोटिन का सबसे अच्छा माने जाने वाला स्त्रोत है जो हमारी मांसपेशियों के निर्माण और हमें स्वस्थ रखने मे सहायक होता है। अंडे में विटामिन डी, बी6, बी 12, ए, ई और के भरपूर होता है। इस दिवस को लोगों में अंडे के फायदे को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है साथ ही इसके माध्यम से अंडे के कारोबार को सुरक्षित किया जाने का प्रयास है। इस साल विश्व अंडा दिवस की थीम है- 'बेहतर जीवन के लिए अंडे'।

3. विश्व मानक दिवस

विश्व मानक दिवस की शुरुआत 1970 के बाद हुई थी। इस हर साल 14 अक्टूबर को मनाया जाता है, इस दिन को विश्व मानक दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1946 में लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों ने मिलकर मानकीकरण को सुविधाजनक बनाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाने की बात रखी। उसके एक साल बाद 1947 में 23 फरवरी में अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापनी की गई।

4. दुनिया की पहली चांद यात्रा

दुनिया की पहली चांद यात्रा के लिए 10 लोग गए थे, जिसमें डेनिस टीटो और उनकी पत्नी अकीको शामिल थी। आज से 21 साल पहले डेनिस टीटो ने अपने खर्चे पर अंतरिक्ष पर्यटन के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रा की थी। वे चंद्रमा पर जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। चंद्रमा की यात्र के पर्यटन समझौते पर स्पेस एक्स संगठन ने हस्ताक्षर किया था।

5. चौथी वंदे भारत योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे में चौथी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ट्रेन का वर्जन द्वितीय जनरेशन का है और ये ट्रेन हफ्ते में केवल 6 दिन ही चेलेगी। शुक्रवार को इसकी कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी। ट्रेन का नाम "नई दिल्ली - अम्ब अंदौरा" है। इससे पहले 3 वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया जा चुका है जो इस प्रकार है-

ट्रेन का नाम जनरेशन उद्घाटन की तिथि
नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस फर्स्ट जनरेशन3 अक्टूबर 2019
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस फर्स्ट जनरेशन 15 फरवरी 2019
मुम्बई कैप्टिल-गांधीनगर कैप्टिल वंदे भारत एक्सप्रेस द्वितीय जनरेशन 30 सितंबर 2022
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
14 October 2022 Current Affairs- In today's era, getting a government job is a very difficult task. Candidates take part in the government job examinations every year. Many questions from current affairs come in these exams. To increase your knowledge in current affairs, Career India's page brought Daily Current Affairs, so that you will get information about the activities happening in the country and the world and you will have a good hold on current affairs.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+