11 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 11 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

11 January 2023 Daily Current Affairs: दिन प्रतिदिन भारत और विश्व में कई तरह की घटनाएं घटती रहती है। कहीं राजनीतिक तो कहीं आर्थिक और कहीं समाजिक या फिर कोई न कोई विशेष अवसर का आयोजन, उद्घाटन, प्रोग्राम और नियुक्ती। ये सभी चीजे करेंट अफेयर्स में शामिल होती है। जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को इन सभी की जानकारी प्राप्त होती है। ये आपका ज्ञान बढ़ती है साथ ही परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने में ही सहायक होती है। करेंट अफेयर्स एक ऐसा विषय है जिससे संबंधित प्रश्न नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में पूछे जाते हैं और साथ ही परीक्षा में अच्छा स्कोर इस विषय की अच्छे ज्ञान के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही करेंट अफेयर्स का ज्ञान आपमें आत्मविश्वास भी पैदा करता है। जब आपके पास ज्ञान होता है तो किसी भी विषय पर बात करने से आप हिचकिचाते नहीं है और ये सबसे बड़ा कारण होता है आपके आत्मविश्वास का। इसलिए उम्मीदवारों को प्रतिदिन डेली करेंट अफेयर्स पढ़ने चाहिए। इसमें उम्मीदवारों को और बेहतर बनाने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स का डोस जो आपको सबसे आगे रखता है और लेटस्ट करेटं अफेयर्स की जानकारी प्रदान करता है।

11 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 11 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

11 जनवरी 2023 का टॉप करेंट अफेयर्स

जय हिंग-द न्यू लाइट एंड साउंड शो

10 जनवरी 2023 को दिल्ली के लाल किले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जय हिंग-द न्यू लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया गया। इस शो के माध्यम से 17वीं सदी से आज तक की भारतीय इतिहास और बाहादुरी की प्रस्तुति की जाएगी।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव

12 जनवरी 2023 को 4 बजे कर्नाटक के हुबली में 26 राष्ट्रीय युवा महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इस महोत्सव के उद्घाटन स्वंय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। हर साल इस दिवस को स्वामी विवेकानंद जी के दिन किया जाता है और इस दिवस के माध्य्म से उनके द्वारा दिए गए योगदान, आदर्शों को शिक्षाओं को सम्मानित किया जात है। इस साल 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम "विकसित युवा, विकसित भारत" तय की गई है।

नासा और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ऑफ टोल रोड बॉडी यूएस में भारतीय मूल लोगों की नियुक्ती

भारतीय मूल के लोग दिन पर दिन बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहें। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां भारतीय मूल के लोगों ने नाम न कमाया हो। उसी तरहा नासा में भारतीय-अमेरिकी एयरोस्पेस इंडस्ट्री एस्पर्ट एसी चराणिया को मुख्य टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ऑफ द फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी और गैंड पार्कवे टोल रोड अथॉरिटी में 57 वर्ष के भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को नियुक्त किया गया है। स्वपन धैर्यवान की विशेषज्ञता सामुदायिक आउटरीच और फाइनेस मे है जिसके आधार पर उन्हें नियुक्त किया गया है।

सेना दिवस 2023

इस साल 75वें सेना दिवस का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा। इस दिवस का आयोजन 15 जनवरी 2023 को होगा। दक्षिण भारत में आयोजति होने वाला सेना दिवस 2023 सेना के पराक्रम और उनकी सैन्य क्षमताओं को प्रदर्शित कर बढ़ावा देगा।

213 वां बेंगलुरु फ्लावर शो

हर सला बेंगलुरु वार्षिक फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है। इस साल फ्लावर शो के 213वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस फ्लावर शो को लालबाग बॉटनिकल गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 297 फूलों की वैराइटी में 20 विदेशी फूल भी शामिल होंगे।

विश्व स्पाइस कांग्रेस 2023

इस साल यानी 2023 में विश्व स्पाइस कांग्रेस के 14वें संस्करण का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। इस संस्करण का आयोजन 16 से 18 फरवरी को किया जाएगा ये 4 दिवसीय प्रोग्राम है। जिसका उद्देश्य भारतीय मसालों का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बढ़ाना है। भारत में हर तरह के मसालें प्राप्त होते हैं लेकिन इसे मुख्य रूप से औषधीय मसालों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहि कारण है कि भारतीय मसालें विश्व में प्रसिद्ध हैं।

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा शहीदों के बच्चों को फ्री शिक्षा

हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्चा उठाने की घोषणी की है। इस घोषणा के अनुसार सरकार द्वारा बच्चों की स्कूल फीस, स्कूल की वर्दी और आने-जाने का किराया का पूरा खर्चा उठाया जाएगा। इसके साथ प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार केवल पहले दो बच्चों की शिक्षा का खर्चा (प्राइवेट और सरकारी स्कूल) उठाएगी यानी की ये योजना केवल पहले दो बच्चों के लिए ही मान्य है।

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए तीन पूंजी अधिग्रहण को मिली मंजूरी

हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी द्वारा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए तीन पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में एक एक प्रस्ताव भारतीय नौसेना के लिए था और अन्य दो प्रस्ताव भारतीय सेना के लिए थे। जानकारी के अनुसार तीनों पूजी अधिग्रण प्रस्ताव को मिलाकर करीब 4,276 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इन प्रस्तावों को मंजूरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली समीति द्वारा दी गई है।

10 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 10 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में10 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 10 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

Republic Day Parade 2023: जानिए गणतंत्र दिवस परेड की विशेषताओं के बारे मेंRepublic Day Parade 2023: जानिए गणतंत्र दिवस परेड की विशेषताओं के बारे में

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
11 January 2023 Daily Current Affairs: दिन प्रतिदिन भारत और विश्व में कई तरह की घटनाएं घटती रहती है। कहीं राजनीतिक तो कहीं आर्थिक और कहीं समाजिक या फिर कोई न कोई विशेष अवसर का आयोजन, उद्घाटन, प्रोग्राम और नियुक्ती। ये सभी चीजे करेंट अफेयर्स में शामिल होती है। जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को इन सभी की जानकारी प्राप्त होती है। ये आपका ज्ञान बढ़ती है साथ ही परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने में ही सहायक होती है।
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X