11 October 2022 Current Affairs: 11 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स

11 October 2022 Current Affairs हर साल भारत में लाखों लोग प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इन परीक्षाओं में सबसे अधिक करेंट अफेयर्स के प्रश्न आते हैं न सिर्फ परीक्षाओं में बल्कि इंटरव्यू तक में छात्रों से करेंट अफेयर्स के प्रश्न आते हैं। करेंट अफेयर्स की पढ़ाई नॉलेज बढ़ाने के साथ साथ छात्रों में आत्मविश्वास की भी कमी नहीं होती है। छात्रों के लिए ये युग प्रतिस्पर्धा की युग है जिसमें सभी छात्रों को एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है। जिसमें ज्यादातर छात्र यूपीएसई, एसएससी, रेलवे और अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षा के तयारी करने में जुटें हुए है। इन छात्रों की करेंट अफेयर्स में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी का पेज लाया है डेली करेंट अफेयर्स जिसमें छात्रो के सबसे लेटस्ट करेंट अफेयर्स की जानकारी दी जाती है। जो उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के साथ इंटरव्यू में भी सहायत साबित होती है। आइए आपको बताएं 11 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में -

11 October 2022 Current Affairs: 11 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

हर साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। पहला अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2012 में मनाया गया था उसी साल से इस दिवस की शुरुआत हुई है। 19 दिसंबर 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा संकल्प 66/170 के तहत 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को समान अवसर दिलवाना और लैंगिक असमानता को खत्म करना है। लड़कियों के खिलाफ हो रही असमानता में शिक्षा तक पहुंच, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, और भेदभाव से सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और जबरन बाल विवाह शामिल है। इन सभी पर रोक लगाने और उन्हें समाज में समान अधिकारों के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है और इस साल यानी 2022 की थीम है "हमारा समय अब ​​है-हमारे अधिकार, हमारा भविष्य"।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे महाकाल लोक का उद्घाटन

उज्जैन में बने श्री महाकाल लोक का आज प्रधानमंत्री द्वारा उद्याटन होने वाला है। महाकाल लोक को पर्यटको के लिए 14 अक्टूबर से खोला जाएगा। इसे 14 अक्टूबर से खोले जाने की पीछे प्रशासन ने जो कारण बताया है वो यह है कि उद्घाटन के लिए साज-सजावट का सारा सामान हटाने में दो दिन का समय लग सकता है। महाकाल लोक में जितनी भी मुर्तियों को स्थापन किया गया है वह सभी पौराणिक कथाओं पर आधारित है जैसे शिव पुराण, त्रिपुरासुर वध, शिव पुराण और शिव तांडव स्वरूप आदि की कई कहानियों के अनुसार मुर्तियों का निर्माण किया गया है। इसी के साथ हर मूर्ति पर एक क्यूआर कोड दिया गया है जिसे स्कैन कर आप जगह से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके आलावा लोगों के लिए भोजनालय, शॉपिंग सेंटर और भोजनालय भी बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र को कैमरे की निगरानी में रखा गया है। इस परियोजना में 316 करोड़ की लागत लगी है।

गुजरात में भारत का पहला बल्क ड्रग पार्क

गुजरात के भरूच जिले के जंबूसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सोमवार 10 अक्टूबर को भारत के पहले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी है। इस पार्क की लागत 2,500 करोड़ से अधिक की है। गुजरात में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क को पूरी तरह से सुसज्जित रूप से बनाया जाएगा। राज्य में फार्मा निर्माताओं द्वारा बनाई जाने वाली सेफलोस्पोरिन, स्टेरॉयड, अकार्बनिक नमक, प्रोटॉन पंप अवरोधक, एनाल्जेसिक, एंटीपीयरेटिक्स, और पेरासिटामोल, डाइक्लोफेनाक सोडियम, एसिक्लोफेनाक, इबुप्रोफेन, एंटी-हाइपरटेन्सिव, एंटी-डायबिटिक दवाओं की प्राइमरी सामग्री बाहर से आयात की जाती थी। इस तरह के आयात पर कम निर्भर होने के लिए और एक सुचारू श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए ये परियोजना प्रतिस्थापना के मार्ग प्रशस्त करेगी।

केंद्र ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च

भारतीय सरकार ने हस्तशिल्प कारिगरों को सहायता करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है। इस पोर्टल के माध्यम से हो रहे निम्न कार्यक्रमों में हस्तशिल्प कारिगर भाग ले सकते हैं। जिसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारत में सालाना कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उन सभी कार्यक्रमों में हस्तशिल्प कारिगर अपना बनाया सामन आसानी से बेच सकते हैं जिसके लिए इस ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

भारत के विदेश मंत्री की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर 5 से 11 अक्टूबर तक 6 दिन के न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। आज 11 अक्टूबर को उनके इस दौरे का अंतिम दिन है। 5 अक्टूबर से 9 अक्टबर की अपनी पहली न्यूजीलैंड यात्रा में एस जयशंकर प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न से मिले और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने को लेकर चर्चा की। उनका स्वागत न्यूजीलैंड में पारंपरिक माओरी स्वागत के साथ किया गया है। 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर की ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा में उनका राजधानी कैनबरा में "तिरंगा स्वागत" किया गया। आपको बता दें की साल 2022 में ये डॉ एस जयशंकर की दूसरी यात्रा है।

रूस ने लॉन्च किया ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम उपग्रह

रूस रक्षा मंत्रालय के द्वारा स्टेट टेस्टिंग कॉस्मोड्रोम से सोयुज 2.1 बी रॉकेट के माध्यम से ग्लोनास-के1 नंबर 17 नेविगेशन उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। ग्लोनास - K1 नंबर 17 एक तीसरी पीढ़ी का रूसी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम उपग्रह है। इसे रूसी राज्य अंतरिक्ष निगम, रोस्कोस्मोस के प्रभाग, रेशेतनेव सूचना उपग्रह प्राणाली कंपनी द्वारा डिजाइन और विकासित दोनों किया गया है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Aspirants prepare for UPSC, SSC, Railway and other government job exams for which current affairs are essential. To help those students in current affairs, Career India Hindi has brought the page Daily Current Affairs in which the latest current affairs of the students are given. Which proves to be helpful for the candidates in the examination as well as in the interview.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+