10 October 2022 Current Affairs प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जहां हर व्यक्ति आगे बढ़ने की होड़ में लगा हुआ है ऐसे में सभी को डेली करेंट अफेयर्स/जीके की जानकारी/ समझ होना अतिआवश्यक हो जाता है। डेली करेंट अफेयर्स/ जीके नॉलेज आज की तिथि में सभी के लिए जरूरी है। ये एक तरफ छात्रों की नॉलेज तो बढ़ाती है साथ ही उनको आत्मविश्वास भी प्रदान करती है। हर साल कई उम्मीदवार यूपीएससी, रेलेवे, एसएससी और अन्य कई प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं। इन परीक्षओं में कई प्रश्न करेंट अफेयर्स से आते हैं, यदि आपकी करेंट अफेयर्स पर पकड़ अच्छी होगी तो इन परीक्षाओं में आने वाले करेंट अफेयर्स के प्रश्न आपके लिए आसान हो जाते हैं। डेली करेंट अफेयर्स न केवल प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि ये माध्यमिक शिक्षा या स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए भी आवश्यक है। करेंट अफेयर्स पर छात्रों की पकड़ बनाने के लिए और उन्हें परीक्षा में सहायता करने के लिए करियर इंडिया हिंदी लाया है डेली करेंट अफेयर्स की सरीज जिससे छात्रों को परीक्षा के साथ कई इंटरव्यू की पढ़ाई में सहायता मिल सकती है। आइए जानते हैं 9 अक्टूबर के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में-

उज्जैन में श्री महाकाल लोक का उद्घाटन
11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में बने श्री महाकाल लोक का उद्घान करने वाले हैं। 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के उद्घाटन के दो दिन बार यानी 14 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। श्री महाकाल लोक का पहला प्रवेश गेट नंदी द्वार है जो हरि फाटक पुल से नीचे उतरते ही पड़ता है। गलियारों में ऊंची-ऊंती मूर्तियां है, भगवान गणेश की तांबे की मुर्ति स्थापित की गई है। खंबो पर कलाकारों द्वारा खूबसूरत नक्काशी की गई है। श्री महाकाल लोक में जतनी भी मुर्तियां हैं वह सभी पौराणिक कथाओं के आधार पर बनाई गई है। साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से श्री महाकाल लोक में आने वाले पर्यटक इस जगहा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (वर्ल्ड मेंटल हेल्थ दिवस)
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस को हर साल 10 अक्टूबर मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर लोगों में मानसिक स्वास्थ को लेकर जागरूकता फैलाना है। विश्व मानसिक दिवस को पहली बार साल 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा मनाया गया था। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ एक वैश्विक संगठन है जो लोगों की मेंटल हेल्थ के लिए कार्य करता है। इस संगठन में 150 देश शामिल हैं। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ का मुख्य कार्य लोगों को मेंटल हेल्थ में सुधार की आवश्यकता के बारे में बताता है और लोगों को जागरूक करने का कार्य करता है। जिसको लेकर इस फेडरेशन में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की। इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम है "एक असमान दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य"।
मोढेरा गांव बना भारत का पहला सोलर पावर गांव
9 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात यात्रा के दौरान गुजरात में स्थित मोढेरा गांव को देश का पहला सोलर पावर गांव घोषित किया। ये गांव अब 24 घंटे सोलर पावर इस्तेमाल कर पाएगा। मोढेरा गांव में ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट है इसके साथ घरों की छतों पर 1 KW वाली क्षमता के करीब 1300 से अधिक सोलर सिस्टम लगावाए गए हैं। मोढेरा गांव को "सौर उर्जा से से चलने वाले गांव" के रूप में जाना जाएगा। इसके साथ बिजली, पानी, सड़को, डेयरी कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और रेल आदि जैसी कई परियोजना का उद्घाटन और आधारशिला रखी गई है।
भारत में होगी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं सभा
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं सभा इस बार भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाने वाली है। इस सभा का आयोजन 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा। इस सभा का आयोजन बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। दिल्ली में होने वाली इस सभा में 109 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देशों के मंत्रा और प्रतिनिधि शामिल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











